किसान-व्यापारी के घर बड़ा छापा, मिला लाखों रुपये का अवैध धान, अब होगी ये कार्रवाई

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान खरीदी का काम जोरों पर चल रहा है.इस बीच अवैध धान के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं. इस बार बिलासपुर में प्रशासन की टीम ने जो कार्रवाई की है उसमें सिर्फ व्यापारी ही नहीं बल्कि किसान भी शामिल है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धान के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई जारी है. निगरानी समिति ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 6 लाख रुपए से अधिक मूल्य के 202 क्विंटल धान जब्त किया है. यह कदम कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने उठाया है.अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाई सरकारी धान खरीदी के पूरे सीजन में जारी रहेगी.

खाद्य विभाग के अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि 2 जनवरी को तखतपुर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के मार्गदर्शन में जांच अभियान चलाया गया. ग्राम जरेली में बीरबल जायसवाल के घर से 18 क्विंटल धान अवैध रूप से पाया गया, जिसके लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके. मण्डी अधिनियम 1972 के तहत इस धान को जब्त कर लिया गया.

इनके घर पर छापा

इसी प्रकार तहसील बेलतरा के ग्राम बैमा में राजस्व विभाग की टीम ने थोक व्यापारी नारायण साहू के संस्थान पर छापा मारा. मौके पर उपलब्ध 125 बोरी धान का सत्यापन किया गया. वहीं उप तहसील गनियारी के ग्राम गौबंद में नायब तहसीलदार और मंडी निरीक्षक की टीम ने जांच के दौरान कृषक परदेशी साहू के घर से 184 क्विंटल (455 कट्टे) धान अवैध रूप से भंडारित पाया. इस पर भी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके बाद धान को मण्डी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया.

अफसर बोले- कार्रवाई जारी रहेगी

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया चल रही है. इस दौरान धान व्यापारियों और कोचियों द्वारा अवैध भंडारण और विक्रय की घटनाओं पर सख्त निगरानी रखने के लिए शासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है. अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं कि अवैध धान व्यापार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध धान भंडारण, परिवहन और व्यापार के मामलों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2025 By दैनिक जागरण

किसान-व्यापारी के घर बड़ा छापा, मिला लाखों रुपये का अवैध धान, अब होगी ये कार्रवाई

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धान के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई जारी है. निगरानी समिति ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 6 लाख रुपए से अधिक मूल्य के 202 क्विंटल धान जब्त किया है. यह कदम कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने उठाया है.अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाई सरकारी धान खरीदी के पूरे सीजन में जारी रहेगी.

खाद्य विभाग के अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि 2 जनवरी को तखतपुर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के मार्गदर्शन में जांच अभियान चलाया गया. ग्राम जरेली में बीरबल जायसवाल के घर से 18 क्विंटल धान अवैध रूप से पाया गया, जिसके लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके. मण्डी अधिनियम 1972 के तहत इस धान को जब्त कर लिया गया.

इनके घर पर छापा

इसी प्रकार तहसील बेलतरा के ग्राम बैमा में राजस्व विभाग की टीम ने थोक व्यापारी नारायण साहू के संस्थान पर छापा मारा. मौके पर उपलब्ध 125 बोरी धान का सत्यापन किया गया. वहीं उप तहसील गनियारी के ग्राम गौबंद में नायब तहसीलदार और मंडी निरीक्षक की टीम ने जांच के दौरान कृषक परदेशी साहू के घर से 184 क्विंटल (455 कट्टे) धान अवैध रूप से भंडारित पाया. इस पर भी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके बाद धान को मण्डी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया.

अफसर बोले- कार्रवाई जारी रहेगी

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया चल रही है. इस दौरान धान व्यापारियों और कोचियों द्वारा अवैध भंडारण और विक्रय की घटनाओं पर सख्त निगरानी रखने के लिए शासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है. अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं कि अवैध धान व्यापार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध धान भंडारण, परिवहन और व्यापार के मामलों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/big-raid-at-farmer-businessmans-house-illegal-paddy-worth-lakhs-of/article-6883

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.