कांग्रेसी नेताओं में विवाद धक्का मुक्की से गाली गलौज तक पहुंचा, ये दो नेता भिड़े

Bilaspur, CG

बिलापुर में आयोजित कांग्रेस पार्टी की बैठक में दो कांग्रेस लीडर आपस में भिड़ गए। सुबोध हरितवाल और पूर्व महापौर राजेश पांडेय के बीच जमकर विवाद हुआ। बात इस हद तक चली गई कि दोनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के सामने ही एक दूसरे पर बरस पड़े। बाद में सीनियर नेताओं ने मामले को शांत कराया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी को नेता आपस में भिड़ गए। यह भी तब हुआ तब मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद थे। दरअसल नगरीय और पंचायत चुनावों की तौयारियों को लेकर बैठक बुलाई गई थी। मीटिंग के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता ऑफिस से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान इन दो दिग्गज नेताओं में नोक झोंक शुरू हो गई.

मामला इतना आगे बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर चिल्लाने के साथ साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। दोनों ही नेताओं को वहां मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रोकने की कोशिश की पर वे शेर को सवा शेर होते नजर आए। कांग्रेस पार्टी का कार्यालय अध्यक्ष की उपस्थिति में ही गालियों से गूंज उठा।

कौन थे लड़ने वाले दोनों नेता

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के सामने ही विवाद करने वाले दोनों नेता, प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल और पूर्व महापौर राजेश पांडेय हैं। इन दोनों बिना किसी मर्यादा के मीडिया के सामने जमकर गाली गलौज की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने गालीबाज नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इस बात पर बताया जा रहा विवाद

विवाद की शुरूआत के बारे में कहा जा रहा है कि सुबोध हरितवाल ने दफ्तर से बाहर निकलते समय कुछ कह दिया था। इस बात पर पूर्व मेयर राजेश पांडेय आग बबूला हो गए। थोड़ी देर तू तू मैं मैं हुई फिर मामला गरमा गया और दोनों पक्ष गाली गलौज करने लगे।

मौके पर मौजूद नेताओं में गहमा-गहमी

सुबोध हरितवाल और राजेश पांडेय के बीच हुए विवाद ने मौजूद कांग्रेस नेताओं में गहमा-गहमी का माहौल बना दिया। दोनों के बीच गाली गलौज तो ठीक था। पर बाहर मैदान में आने के बाद धक्कमुक्की होने लगी। इस बीच जब कांग्रेस के जिम्मेदारों से इस घटना को लेकर पूछा गया तो उनका कहना है कि वे इसे विवाद नहीं मानते हैं।

ऐसे शांत हुआ मामला

बात हाथ से निकलती देख छत्तीसगढ़ कांग्रेस अक्ष्यक्ष दीपक बैज ने मोर्चा संभाला और दोनों नेताओं को शांत कराया। इस दौरान मौके पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद थे। वहीं लड़ाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Nov 2024 By दैनिक जागरण

कांग्रेसी नेताओं में विवाद धक्का मुक्की से गाली गलौज तक पहुंचा, ये दो नेता भिड़े

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी को नेता आपस में भिड़ गए। यह भी तब हुआ तब मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद थे। दरअसल नगरीय और पंचायत चुनावों की तौयारियों को लेकर बैठक बुलाई गई थी। मीटिंग के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता ऑफिस से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान इन दो दिग्गज नेताओं में नोक झोंक शुरू हो गई.

मामला इतना आगे बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर चिल्लाने के साथ साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। दोनों ही नेताओं को वहां मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रोकने की कोशिश की पर वे शेर को सवा शेर होते नजर आए। कांग्रेस पार्टी का कार्यालय अध्यक्ष की उपस्थिति में ही गालियों से गूंज उठा।

कौन थे लड़ने वाले दोनों नेता

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के सामने ही विवाद करने वाले दोनों नेता, प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल और पूर्व महापौर राजेश पांडेय हैं। इन दोनों बिना किसी मर्यादा के मीडिया के सामने जमकर गाली गलौज की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने गालीबाज नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इस बात पर बताया जा रहा विवाद

विवाद की शुरूआत के बारे में कहा जा रहा है कि सुबोध हरितवाल ने दफ्तर से बाहर निकलते समय कुछ कह दिया था। इस बात पर पूर्व मेयर राजेश पांडेय आग बबूला हो गए। थोड़ी देर तू तू मैं मैं हुई फिर मामला गरमा गया और दोनों पक्ष गाली गलौज करने लगे।

मौके पर मौजूद नेताओं में गहमा-गहमी

सुबोध हरितवाल और राजेश पांडेय के बीच हुए विवाद ने मौजूद कांग्रेस नेताओं में गहमा-गहमी का माहौल बना दिया। दोनों के बीच गाली गलौज तो ठीक था। पर बाहर मैदान में आने के बाद धक्कमुक्की होने लगी। इस बीच जब कांग्रेस के जिम्मेदारों से इस घटना को लेकर पूछा गया तो उनका कहना है कि वे इसे विवाद नहीं मानते हैं।

ऐसे शांत हुआ मामला

बात हाथ से निकलती देख छत्तीसगढ़ कांग्रेस अक्ष्यक्ष दीपक बैज ने मोर्चा संभाला और दोनों नेताओं को शांत कराया। इस दौरान मौके पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद थे। वहीं लड़ाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/big-ruckus-in-chhattisgarh-congress-dispute-among-congress-leaders-reached/article-4408

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.