मोहला-मानपुर में बड़ी सफलता: दो कुख्यात नक्सली ढेर, 33 लाख का इनाम खत्म

Mohla, CG

मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में बुधवार (13 अगस्त) को सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि मिली। उत्तर बस्तर कांकेर की सीमा से सटे बंडा पहाड़ में हुई मुठभेड़ में 2 बड़े नक्सली मारे गए। इन पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। घटना मदनवाड़ा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस बल और आईटीबीपी की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर थी। कांकेर से भी अतिरिक्त टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ हुई। भारी बारिश के बावजूद जवानों ने मोर्चा संभाला और ऑपरेशन जारी रखा, जिसमें दोनों नक्सली ढेर हो गए।

पहाड़ पर छिपे थे इनामी नक्सली

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के एसपी वायपी सिंह ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में आरकेबी डिवीजन के प्रमुख और एसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी शामिल था, जिस पर 25 लाख का इनाम था। दूसरा नक्सली आरकेबी डिवीजन कमांडर लोकेश सलामे था, जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों के पास एके-47 रायफलें थीं और ये लंबे समय से कांकेर के कई इलाकों में सक्रिय थे।

पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते पहले ये अबूझमाड़ बॉर्डर की ओर खिसक गए थे, लेकिन वहां भी दबाव बढ़ने पर मानपुर जिले के बंडा पहाड़ में डेरा डाल लिया था। डीआरजी को सटीक लोकेशन मिलते ही ऑपरेशन चलाया गया और दोनों को मार गिराया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मोहला-मानपुर में बड़ी सफलता: दो कुख्यात नक्सली ढेर, 33 लाख का इनाम खत्म

Mohla, CG

जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस बल और आईटीबीपी की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर थी। कांकेर से भी अतिरिक्त टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ हुई। भारी बारिश के बावजूद जवानों ने मोर्चा संभाला और ऑपरेशन जारी रखा, जिसमें दोनों नक्सली ढेर हो गए।

पहाड़ पर छिपे थे इनामी नक्सली

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के एसपी वायपी सिंह ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में आरकेबी डिवीजन के प्रमुख और एसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी शामिल था, जिस पर 25 लाख का इनाम था। दूसरा नक्सली आरकेबी डिवीजन कमांडर लोकेश सलामे था, जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों के पास एके-47 रायफलें थीं और ये लंबे समय से कांकेर के कई इलाकों में सक्रिय थे।

पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते पहले ये अबूझमाड़ बॉर्डर की ओर खिसक गए थे, लेकिन वहां भी दबाव बढ़ने पर मानपुर जिले के बंडा पहाड़ में डेरा डाल लिया था। डीआरजी को सटीक लोकेशन मिलते ही ऑपरेशन चलाया गया और दोनों को मार गिराया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/big-success-in-mohla-manpur-two-notorious-naxalite-piles-33-lakh/article-30616

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.