RCB vs MI मैच से पहले बड़ा अपडेट, रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस टीम

रायपुर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

रायपुर में IPL मैच से पहले रोहित शर्मा का नमकीन खाते वीडियो वायरल, MI टीम पहुंची बिना हार्दिक पांड्या, टिकट और सुरक्षा व्यवस्था अपडेट।

रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मुकाबले से पहले माहौल पूरी तरह क्रिकेटी रंग में रंग चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसी बीच मंगलवार-बुधवार की रात मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंची, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी ने चर्चा और बढ़ा दी है। टीम एयरपोर्ट पर उतरी जरूर, लेकिन पांड्या नजर नहीं आए, जिससे उनके खेलने को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है।

एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा बस के अंदर बैठे हुए नमकीन खाते नजर आ रहे हैं। यह छोटा सा पल फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। टीम के अन्य खिलाड़ी भी सामान्य अंदाज में एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखे, वहीं एक जगह खिलाड़ियों को एक बच्चे की मदद करते हुए भी देखा गया, जिसे लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की।

सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक पांड्या पहले भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी। टीम प्रबंधन ने उस समय बताया था कि पांड्या को पीठ में खिंचाव की समस्या है। हालांकि इस बार भी उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सिर्फ यही कहा जा रहा है कि वे बैक स्पाज्म से परेशान हैं, लेकिन उनकी वापसी कब होगी, इस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। इसी वजह से टीम कॉम्बिनेशन को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।

इधर रायपुर में मैच की तैयारियां जोरों पर हैं। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। स्टेडियम के हर गेट पर वालंटियर्स की तैनाती, SOP का पालन और भीड़ नियंत्रण को लेकर खास व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि मैच के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

टिकटों को लेकर भी इस बार खास नियम लागू किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, लगभग सभी टिकट बिक चुके हैं और सिर्फ कुछ कैटेगरी में ही सीमित सीटें बची हैं। इस बार डिजिटल M-टिकट सिस्टम लागू किया गया है, जिसमें QR कोड के जरिए ही एंट्री मिलेगी। एक बार ट्रांसफर किए गए टिकट को आगे दोबारा ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा, ताकि ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाई जा सके। स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खोल दिए जाएंगे और दोबारा एंट्री की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों को यह मैच मुफ्त में दिखाने का फैसला लिया है। छात्रों को सुबह SCERT रायपुर में एकत्र कर स्टेडियम ले जाया जाएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि यह पहल छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2026 By Rohit.P

RCB vs MI मैच से पहले बड़ा अपडेट, रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस टीम

रायपुर (छ.ग.)

रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मुकाबले से पहले माहौल पूरी तरह क्रिकेटी रंग में रंग चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसी बीच मंगलवार-बुधवार की रात मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंची, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी ने चर्चा और बढ़ा दी है। टीम एयरपोर्ट पर उतरी जरूर, लेकिन पांड्या नजर नहीं आए, जिससे उनके खेलने को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है।

एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा बस के अंदर बैठे हुए नमकीन खाते नजर आ रहे हैं। यह छोटा सा पल फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। टीम के अन्य खिलाड़ी भी सामान्य अंदाज में एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखे, वहीं एक जगह खिलाड़ियों को एक बच्चे की मदद करते हुए भी देखा गया, जिसे लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की।

सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक पांड्या पहले भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी। टीम प्रबंधन ने उस समय बताया था कि पांड्या को पीठ में खिंचाव की समस्या है। हालांकि इस बार भी उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सिर्फ यही कहा जा रहा है कि वे बैक स्पाज्म से परेशान हैं, लेकिन उनकी वापसी कब होगी, इस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। इसी वजह से टीम कॉम्बिनेशन को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।

इधर रायपुर में मैच की तैयारियां जोरों पर हैं। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। स्टेडियम के हर गेट पर वालंटियर्स की तैनाती, SOP का पालन और भीड़ नियंत्रण को लेकर खास व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि मैच के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

टिकटों को लेकर भी इस बार खास नियम लागू किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, लगभग सभी टिकट बिक चुके हैं और सिर्फ कुछ कैटेगरी में ही सीमित सीटें बची हैं। इस बार डिजिटल M-टिकट सिस्टम लागू किया गया है, जिसमें QR कोड के जरिए ही एंट्री मिलेगी। एक बार ट्रांसफर किए गए टिकट को आगे दोबारा ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा, ताकि ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाई जा सके। स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खोल दिए जाएंगे और दोबारा एंट्री की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों को यह मैच मुफ्त में दिखाने का फैसला लिया है। छात्रों को सुबह SCERT रायपुर में एकत्र कर स्टेडियम ले जाया जाएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि यह पहल छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/big-update-before-rcb-vs-mi-match-mumbai-indians-team/article-52823

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.