नियद नेल्लानार से रोशन हुआ बीजापुर का रेगड़गट्टा, दो दशकों बाद पहुंची खुशियां

Bijapur, cg

नक्सल प्रभावित बीजापुर का रेगड़गट्टा इन दिनों सुर्खियों में है.

लाल आतंक के भय और नक्सली हिंसा से जूझ रहे बीजापुर में अब तस्वीर बदल रही है. बीजापुर से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रेगड़गट्टा में नियद नेल्लानार योजना का असर दिख रहा है. यह इलाका पूरे तरीके से बिजली सप्लाई से गुलजार हो गया है. बीजापुर का रेगड़गट्टा गांव जिले का सातवां गांव है. जहां बिजली की सुविधा पूरे तरीके से पहुंच चुकी है.

20 साल पहले कुछ और थी तस्वीर: बीजापुर के रेगड़गट्टा गांव में दो दशक पहले तस्वीर कुछ और थी. नक्सली हिंसा और माओवादियों के भय से इस इलाके के कई गांव वीरान हो गए थे. उसके बाद राज्य सरकार की मदद से यहां सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया. फोर्स का कैंप बनने से यहां बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई गई. जिससे गांव वालों में उत्साह नजर आने लगा. अब यहां बिजली की सुविधा पहुंचने से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है.

अब रात के अंधेरे से मुक्ति मिल गई है. गांव में जंगली जानवर, सांप, बिच्छू के भय से छुटकारा मिला है. बच्चों को पढ़ाई लिखाई करने में आसानी हो रही है.बिजली पहुंचने से अब खेतों में सिंचाई के लिए बोर लगाने में आसानी होगी- कमलू, निवासी, रेगड़गट्टा गांव, बीजापुर

बारिश पर निर्भरता होगी कम: ग्रामीण और किसान कमलू ने बताया कि गांव में बिजली सुविधा आने से बहुत फायदा होगा. पहले सिंचाई सुविधा नहीं होने के कारण बारिश पर निर्भर रहना पड़ता था. इससे फसल उत्पादन में कमी होती थी. इस वर्ष 50 बोरी धान लैम्प्स के माध्यम से बेचा हूं. अब बिजली आने से सिंचाई के साधन बढ़ेंगे और पैदावार में भी इजाफा होगा.

रेगड़गट्टा में सभी घरों में बिजली लग चुकी है.बिजली आने से रात के अंधेरे में जंगली जानवरों के डर से मुक्ति मिलेगी. बच्चों की पढ़ाई के लिए सुविधा हो रही है. बिजली की तरह सड़क, पानी एवं अन्य विकास कार्यो की सौगात अब रेगड़गट्टा वालों को मिलेगी. इससे गांव में खुशी की लहर है- मुन्ना ताती, निवासी, रेगड़गट्टा गांव, बीजापुर

18 फरवरी को रेगड़गट्टा गांव पूरी तरह बिजली से लैस हो चुकी है. नियद नेल्लानार योजना के तहत यह सातवां गांव है, जहां बिजली पहुंच चुकी है. अब बाकी सभी गांवों में जल्द से जल्द बिजली पहुंचाने की दिशा में कार्य चल रहा है- संबित मिश्रा, कलेक्टर, बीजापुर

नियद नेल्लानार योजना का हो रहा विस्तार: बीजापुर कलेक्टर ने बताया कि जिले में नियद नेल्लानार योजना का विस्तार हो रहा है. यहां के अधिकांश गांवों में बिजली पहुंच चुकी है. बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में इस योजना के तहत सड़क और बिजली की सुविधा पहुंच रही है. जिससे नक्सलियों को लेकर ग्रामीणों में भय कम होता जा रहा है. अब बीजापुर के इलाकों में विकास हो रहा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Mar 2025 By दैनिक जागरण

नियद नेल्लानार से रोशन हुआ बीजापुर का रेगड़गट्टा, दो दशकों बाद पहुंची खुशियां

Bijapur, cg

लाल आतंक के भय और नक्सली हिंसा से जूझ रहे बीजापुर में अब तस्वीर बदल रही है. बीजापुर से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रेगड़गट्टा में नियद नेल्लानार योजना का असर दिख रहा है. यह इलाका पूरे तरीके से बिजली सप्लाई से गुलजार हो गया है. बीजापुर का रेगड़गट्टा गांव जिले का सातवां गांव है. जहां बिजली की सुविधा पूरे तरीके से पहुंच चुकी है.

20 साल पहले कुछ और थी तस्वीर: बीजापुर के रेगड़गट्टा गांव में दो दशक पहले तस्वीर कुछ और थी. नक्सली हिंसा और माओवादियों के भय से इस इलाके के कई गांव वीरान हो गए थे. उसके बाद राज्य सरकार की मदद से यहां सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया. फोर्स का कैंप बनने से यहां बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई गई. जिससे गांव वालों में उत्साह नजर आने लगा. अब यहां बिजली की सुविधा पहुंचने से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है.

अब रात के अंधेरे से मुक्ति मिल गई है. गांव में जंगली जानवर, सांप, बिच्छू के भय से छुटकारा मिला है. बच्चों को पढ़ाई लिखाई करने में आसानी हो रही है.बिजली पहुंचने से अब खेतों में सिंचाई के लिए बोर लगाने में आसानी होगी- कमलू, निवासी, रेगड़गट्टा गांव, बीजापुर

बारिश पर निर्भरता होगी कम: ग्रामीण और किसान कमलू ने बताया कि गांव में बिजली सुविधा आने से बहुत फायदा होगा. पहले सिंचाई सुविधा नहीं होने के कारण बारिश पर निर्भर रहना पड़ता था. इससे फसल उत्पादन में कमी होती थी. इस वर्ष 50 बोरी धान लैम्प्स के माध्यम से बेचा हूं. अब बिजली आने से सिंचाई के साधन बढ़ेंगे और पैदावार में भी इजाफा होगा.

रेगड़गट्टा में सभी घरों में बिजली लग चुकी है.बिजली आने से रात के अंधेरे में जंगली जानवरों के डर से मुक्ति मिलेगी. बच्चों की पढ़ाई के लिए सुविधा हो रही है. बिजली की तरह सड़क, पानी एवं अन्य विकास कार्यो की सौगात अब रेगड़गट्टा वालों को मिलेगी. इससे गांव में खुशी की लहर है- मुन्ना ताती, निवासी, रेगड़गट्टा गांव, बीजापुर

18 फरवरी को रेगड़गट्टा गांव पूरी तरह बिजली से लैस हो चुकी है. नियद नेल्लानार योजना के तहत यह सातवां गांव है, जहां बिजली पहुंच चुकी है. अब बाकी सभी गांवों में जल्द से जल्द बिजली पहुंचाने की दिशा में कार्य चल रहा है- संबित मिश्रा, कलेक्टर, बीजापुर

नियद नेल्लानार योजना का हो रहा विस्तार: बीजापुर कलेक्टर ने बताया कि जिले में नियद नेल्लानार योजना का विस्तार हो रहा है. यहां के अधिकांश गांवों में बिजली पहुंच चुकी है. बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में इस योजना के तहत सड़क और बिजली की सुविधा पहुंच रही है. जिससे नक्सलियों को लेकर ग्रामीणों में भय कम होता जा रहा है. अब बीजापुर के इलाकों में विकास हो रहा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bijapurs-regadgatta-reached-the-joy-after-two-decades-illuminated-with/article-13282

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.