खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Korea, CG

कोरिया ज़िले के चरचा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-43 पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार बाइक जा टकराई, जिससे दोनों सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 हादसा इतना भीषण था कि दोनों के सिर फट गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

तेज रफ्तार बनी मौत की वजह

जानकारी के अनुसार, बिशुनपुर निवासी वीरेंद्र राजवाड़े (22) अपने रिश्तेदार नरेश राजवाड़े (21, निवासी बसदेयी, सूरजपुर) के साथ बाइक से बैकुंठपुर की ओर से लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे NH-43 पर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक (क्रमांक CG 15 CL 0103) से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

घर से कुछ ही दूरी पर हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा वीरेंद्र के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ। दोनों युवक लगभग घर पहुंच चुके थे, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। हादसे की सूचना मिलते ही चरचा थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को संजीवनी एक्सप्रेस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हेलमेट नहीं पहना था

जांच में सामने आया कि हादसे के वक्त दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण ही उनकी मौत हुई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

संभावना— सामने से आती गाड़ी की रोशनी ने बिगाड़ा संतुलन

पुलिस को कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है, लेकिन माना जा रहा है कि सामने से आ रहे वाहन की हेडलाइट के तेज़ प्रकाश के कारण दोनों युवक ट्रक को नहीं देख सके और उसी से बाइक टकरा गई।

परिवार में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वीरेंद्र और नरेश दोनों परिवारों के इकलौते बेटे बताए जा रहे हैं। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस कर रही जांच

चरचा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक मालिक और चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bike-collides-with-parked-truck-painful-death-of-two-youths/article-35158

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.