- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
बलरामपुर, CG
जिला मुख्यालय के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
हादसा NH-343 पर
घटना बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे-343 पर स्थित सुहानी ढाबा के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खतरनाक मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की जा रही है। वहीं, पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए