कोरबा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, ड्राइवर हादसे के बाद फरार

Korba, CG

कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की जान चली गई। अंडीकछार टिनटिकिया के पास चल रही नल-जल योजना में लगे ट्रैक्टर ने दो बाइक सवार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले गौरव पोर्ते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी विमल उर्रे गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल विमल (उम्र 19 वर्ष), जो कि ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है, को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रैक्टर पास के गांव में पाइप डालने का काम खत्म करके वापस लौट रहा था।

दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वे किसी कार्य से हरदीबाजार आए हुए थे, जब यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। हालांकि, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, ड्राइवर हादसे के बाद फरार

Korba, CG

इस हादसे में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले गौरव पोर्ते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी विमल उर्रे गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल विमल (उम्र 19 वर्ष), जो कि ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है, को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रैक्टर पास के गांव में पाइप डालने का काम खत्म करके वापस लौट रहा था।

दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वे किसी कार्य से हरदीबाजार आए हुए थे, जब यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। हालांकि, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bike-rider-dies-in-korba-collision-in-korba/article-27963

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.