बिलासपुर में ‘सशक्त एप’ से बाइक चोर गिरोह का खुलासा: 10 दिन में 49 गाड़ियां बरामद

बिलासपुर (छ.ग.)

On

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के दौरान पकड़ा गया नाबालिग, SIMS परिसर से चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। रेंज स्तर पर विकसित ‘सशक्त एप’ की मदद से पुलिस ने महज 10 दिनों में 49 चोरी की बाइक बरामद की हैं। इनमें से 25 बाइक अकेले बिलासपुर जिले से जब्त की गईं।

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के दौरान इस एप ने एक अहम सुराग दिया, जिससे सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) परिसर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह तक पुलिस पहुंच सकी। जांच के दौरान नशे में वाहन चला रहे एक नाबालिग को रोका गया। वाहन नंबर एप में जांचने पर बाइक चोरी की निकली, जिसकी रिपोर्ट पहले से दर्ज थी।

पूछताछ में नाबालिग ने गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य सदस्यों की जानकारी दी। जांच में खुलासा हुआ कि चोरी की एक बाइक बहतराई अटल आवास क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति को बेची गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को चोरी और लावारिस वाहनों की जानकारी ‘सशक्त एप’ पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोलिंग टीम, बीट प्रभारी और ट्रैफिक जवानों को संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच करने को कहा गया है। ट्रैफिक एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने प्रत्येक पाइंट पर तैनात जवानों को रोजाना कम से कम 10 संदिग्ध वाहनों की जांच का लक्ष्य दिया है।

पुलिस का दावा है कि यदि सभी पाइंट पर नियमित जांच हो, तो प्रतिदिन 300 से अधिक वाहनों का सत्यापन संभव है।

आम नागरिक भी कर सकते हैं मदद

‘सशक्त सीजी पुलिस एप’ को आम नागरिक भी प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वाहन नंबर दर्ज करते ही यह एप बताएगा कि वाहन चोरी का है, संदिग्ध है या लावारिस के रूप में दर्ज है। पब्लिक मॉड्यूल के जरिए नागरिक सीधे पुलिस को सूचना दे सकते हैं।

डिजिटल डाटाबेस से मिली तेजी

एप में चोरी और लावारिस वाहनों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया गया है। पहले चोरी की बाइक का सुराग लगाने में कई दिन लगते थे, लेकिन अब मौके पर ही वाहन का सत्यापन हो जाता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह एप वाहन चोरी पर अंकुश लगाने में गेमचेंजर साबित हो रहा है।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bike-theft-gang-exposed-through-sashakt-app-in-bilaspur-49/article-46310

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.