बिलासपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित, रजनीश सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

बिलासपुर (छ.ग.)

On

1418 में से 1213 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, सचिव पद पर अनिल त्रिपाठी को मिली जीत

छत्तीसगढ़ की न्यायिक राजधानी बिलासपुर में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 2026-2028 सत्र के लिए हुए चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर एडवोकेट रजनीश सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव श्रीवास्तव को 137 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं सचिव पद पर अनिल त्रिपाठी निर्वाचित हुए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार एसोसिएशन के कुल 1418 पंजीकृत मतदाताओं में से 1213 अधिवक्ताओं ने मतदान में भाग लिया। मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू हुई और देर दोपहर परिणाम घोषित किए गए। इस चुनाव में 17 विभिन्न पदों के लिए कुल 61 उम्मीदवार मैदान में थे। अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक सात प्रत्याशी चुनावी दौड़ में शामिल रहे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौतम खेत्रपाल और महिला उपाध्यक्ष पद पर मांडवी भारद्वाज ने जीत हासिल की। संयुक्त सचिव के रूप में विजय साहू, संयुक्त सचिव (महिला) के रूप में आस्था शुक्ला, पुस्तकालय सचिव के रूप में राहुल मिश्रा, खेल सचिव (पुरुष) के रूप में अमन पांडेय तथा खेल सचिव (महिला) के रूप में प्रज्ञा पांडेय को अधिवक्ताओं ने चुना।

परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। विजयी उम्मीदवारों ने एक-दूसरे को बधाई दी और अधिवक्ता समुदाय के हितों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय, अधिवक्ता सुविधाओं का विस्तार और पेशेवर वातावरण को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। सचिव पद पर निर्वाचित अनिल त्रिपाठी ने पारदर्शिता और संवाद को बढ़ावा देने की बात कही।

कार्यकारिणी के पांच सदस्य पदों के परिणाम भी घोषित किए गए। इनमें अभिषेक पांडेय, त्रिवेणी शंकर साहू, आशुतोष मिश्रा, शरद मिश्रा और उज्ज्वल चौबे को जीत मिली है। नई कार्यकारिणी का औपचारिक गठन शीघ्र किया जाएगा।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के ये चुनाव अधिवक्ता समुदाय के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं, क्योंकि यही टीम आगामी दो वर्षों तक बार की नीतियों, कार्यक्रमों और प्रतिनिधित्व का नेतृत्व करेगी।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bilaspur-high-court-bar-association-election-results-declared-rajneesh-singh/article-46125

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.