- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर रेलवे कोचिंग सेंटर हादसा: ट्रेन धोते समय हाईटेंशन तार से झुलसा ठेका कर्मचारी, हालत नाजुक
बिलासपुर रेलवे कोचिंग सेंटर हादसा: ट्रेन धोते समय हाईटेंशन तार से झुलसा ठेका कर्मचारी, हालत नाजुक
Bilaspur, CG
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे कोचिंग सेंटर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन कोच की धुलाई के दौरान ठेका कर्मचारी प्रताप वर्मन (23) 133 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक प्रताप वर्मन को कोच की सफाई का काम सौंपा गया था। इस दौरान रेलवे कर्मचारी मीणा ने ठेका मजदूरों को ऊपर चढ़ने के लिए कहा। साथी कर्मचारियों के अनुसार मीणा ने कहा कि “जैमर लगा है, ऊपर चढ़ जाओ।” इसी दौरान प्रताप का संपर्क ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से हो गया और वह करंट की चपेट में आ गया।
साथी कर्मचारियों ने लगाया लापरवाही का आरोप
घटना के बाद साथी कर्मचारी चरणदास और अरुण सोनवानी ने आरोप लगाया कि बिजली लाइन बंद किए बिना काम करवाया गया। उनका कहना है कि जब भी सफाई का काम होता है तो सप्लाई बंद कर दी जाती है, लेकिन उस वक्त वंदे भारत ट्रेन की मूवमेंट के चलते लाइन चालू कर दी गई थी। इसकी जानकारी मजदूरों को नहीं दी गई, जिससे यह हादसा हुआ।
गंभीर हालत में भर्ती
प्रताप को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक वह बुरी तरह झुलस गया है और हालत नाजुक बनी हुई है। रेलवे प्रशासन ने फिलहाल उसके इलाज पर ध्यान देने की बात कही है।
जांच के आदेश
रेलवे के सीनियर DCM अनुराग सिंह ने बताया कि हादसे की जांच सेफ्टी डिपार्टमेंट को सौंपी गई है। जो भी कर्मचारी या ठेकेदार दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए