बिलासपुर: पत्नी के अवैध संबंध के शक में दूधवाले पर चापड़ से हमला

Bilaspur

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी पर शक के चलते एक व्यक्ति ने दूधवाले पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। घटना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मरीमांई मंदिर के पास की है, जो इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मोबिन नामक एक ड्राइवर को शक था कि उसकी पत्नी के दूधवाले जयपाल साहू के साथ अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते वह मानसिक रूप से आक्रोशित हो गया और सोमवार सुबह जब जयपाल बाइक से दूध बांटने के लिए गली में आया, तभी मोबिन ने अचानक घर से निकलकर उस पर मटन काटने वाले चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जयपाल पर हुए हमले में वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया और सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। बाद में कुछ लोगों ने गंभीर रूप से घायल जयपाल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना के बाद आरोपी मोबिन अपनी बाइक से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को जान से मारने के इरादे से उसके मायके तिफरा भी गया था, लेकिन वहां भी वह अपने मकसद में सफल नहीं हो सका।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि आरोपी ने पत्नी पर चरित्र शंका के चलते यह हिंसक कदम उठाया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सीसीटीवी फुटेज बनी अहम कड़ी
इस पूरे मामले में पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग बनकर सामने आई है। फुटेज में आरोपी का हमला साफ तौर पर रिकॉर्ड हुआ है, जिससे उसकी पहचान और गिरफ्तारी में सहायता मिली।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर: पत्नी के अवैध संबंध के शक में दूधवाले पर चापड़ से हमला

Bilaspur

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मोबिन नामक एक ड्राइवर को शक था कि उसकी पत्नी के दूधवाले जयपाल साहू के साथ अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते वह मानसिक रूप से आक्रोशित हो गया और सोमवार सुबह जब जयपाल बाइक से दूध बांटने के लिए गली में आया, तभी मोबिन ने अचानक घर से निकलकर उस पर मटन काटने वाले चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जयपाल पर हुए हमले में वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया और सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। बाद में कुछ लोगों ने गंभीर रूप से घायल जयपाल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना के बाद आरोपी मोबिन अपनी बाइक से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को जान से मारने के इरादे से उसके मायके तिफरा भी गया था, लेकिन वहां भी वह अपने मकसद में सफल नहीं हो सका।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि आरोपी ने पत्नी पर चरित्र शंका के चलते यह हिंसक कदम उठाया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सीसीटीवी फुटेज बनी अहम कड़ी
इस पूरे मामले में पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग बनकर सामने आई है। फुटेज में आरोपी का हमला साफ तौर पर रिकॉर्ड हुआ है, जिससे उसकी पहचान और गिरफ्तारी में सहायता मिली।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bilaspur-wife-attacked-the-milkman-with-an-arc/article-18218

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.