बिलासपुर ZRUCC बैठक: सांसद और सदस्यों ने रेलवे प्रशासन पर उठाए सवाल, मेन्यू में दाल-भात और टमाटर चटनी की मांग

बिलासपुर (छ.ग.)

On

जीएम से निरीक्षण से पहले जानकारी देने और लंबित मांगें पूरी करने की मांग, यात्रियों के हित में सुझाव दिए

बिलासपुर रेलवे जोनल मुख्यालय में सोमवार को हुई 21वीं ZRUCC (जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति) की बैठक में सांसद और सदस्यों ने रेलवे प्रशासन और अफसरों के रवैये पर सवाल उठाए। बैठक में पुरानी लंबित मांगों के न पूरे होने पर नाराजगी जताई गई और जीएम से पहले निरीक्षण की जानकारी स्थानीय सदस्यों को देने की मांग की गई।

बैठक में शामिल दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि रेलवे का उद्देश्य केवल कमाई नहीं, बल्कि सेवा होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्टेशनों पर एसी वेटिंग हॉल के नाम पर यात्रियों से शुल्क लिया जा रहा है, जो तत्काल बंद किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि आम जनता के लिए उपलब्ध सुविधाएं निशुल्क रहनी चाहिए।

सदस्यों ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। कई स्टेशनों पर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग और लंबित मांगों के पूरे न होने पर नाराजगी जताई गई। राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रायगढ़ स्टेशन के जीर्णोद्धार में घटिया क्वालिटी कार्य की जांच की मांग की और ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि राजा भूपदेव सिंह ने रेलवे को जमीन दी थी, जिसके तहत सभी प्रमुख ट्रेनों का स्टॉपेज सुनिश्चित होना चाहिए था। उन्होंने रायगढ़ से वंदे भारत ट्रेन चलाने की भी मांग की।

बिलासपुर जोन के लिए नई ट्रेनों की मांग भी उठी। सदस्य दीपक सिंह ने कहा कि बिलासपुर-टाटानगर (सिटिंग) और बिलासपुर-बेंगलुरु (स्लीपर) वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत होनी चाहिए। इसके अलावा शहडोल-नागपुर ट्रेन को बिलासपुर तक बढ़ाने और बिलासपुर-मुंबई नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की भी मांग की गई। उन्होंने पुणे, हापा, तिरुनेलवेली और चेन्नई एक्सप्रेस को सप्ताह में 3 दिन चलाने का सुझाव दिया।

खान-पान को लेकर भी सदस्य ने स्थानीय स्वाद को मेन्यू में शामिल करने की मांग की। दीपक सिंह ने रेलवे के फूड मेन्यू में दाल-भात और टमाटर चटनी शामिल करने और स्टॉल्स पर गरम पूड़ी-सब्जी व ताजी चाय के लिए इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हों की अनुमति देने का सुझाव दिया।

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सदस्यों की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अमृत भारत योजना के तहत बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग समेत 47 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने सदस्यों के सुझावों को सकारात्मक रूप से लागू करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि रेलवे उपयोगकर्ता समिति स्थानीय समस्याओं, लंबित मांगों और यात्रियों की सुविधा पर लगातार ध्यान दे रही है। सदस्यों ने जोर देकर कहा कि नई ट्रेनें, बेहतर निर्माण गुणवत्ता और स्थानीय स्वाद वाली खान-पान सुविधाएं यात्रियों की संतुष्टि बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bilaspur-zrucc-meeting-mp-and-members-raised-questions-on-railway/article-47087

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.