2013 या उससे पहले बना है जन्म प्रमाणपत्र तो जरूर कीजिए चैक, कहीं फर्जी तो नहीं !

Sarguja, CG

छत्तीसगढ़ में फर्जी वेबसाइट जन्म प्रमाणपत्र बनाकर दे रहे हैं. जो देखने में बिल्कुल असली लगते हैं. लेकिन इससे परेशानी में पड़ सकते हैं.

छत्तीसगढ़ में फर्जी वेबसाइट के जरिये फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाये जा रहे हैं. फर्जीवाड़ा ऐसा की जिस रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर से असली जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाये जाते है, उन्ही के हस्ताक्षर से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं. वेबसाइट में इतना माइनर अंतर है कि इसे पकड़ पाना आसान नहीं है, डोमेन एड्रेस में सिर्फ एक जगह स्लैश के स्थान पर डॉट लगाया गया है.

जिला ई गवर्नेंस अधिकारी को इस संबंध में शिकायत मिल रही थी. लेकिन प्रमाणित तौर पर मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति आधार अपडेट कराने जन्म प्रमाण पत्र लेकर पहुंचा. ईडीएम वैभव सिंह ने बताया कि जब बर्थ सर्टिफिकेड को स्कैन किया गया तो पता चला कि जन्म प्रमाणपत्र फर्जी है. इस संबंध में जब पतासाजी की गई तो पता चला कि जन्म प्रमाणपत्र पत्र जिला अस्पताल से बनाए गए जबकि जिला अस्पताल ने प्रमाण पत्र नहीं बनाये हैं.

ईडीएम ने बताया कि वेबसाइट फर्जी है. इसमे मात्र इतना अंतर है कि स्लैश के स्थान पर डॉट लगाया गया है. इस संबंध में अस्पताल को जिला कलेक्टर के माध्यम से पत्र लिखा गया है, जांच जारी है. सभी ऑनलाइन सेंटर्स में भी टीम जाकर जांच करेगी. दोषी पाए जाने पर करवाई की जायेगी.

जन्म व मृत्यु पंजीयन विभाग ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जब्त करते हुए इसकी शिकायत जिला रजिस्ट्रार से भी की है. इस मामले में जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से बात की तो बड़ा खुलासा हुआ. पता चला कि जिला अस्पताल में साल 2013 से जन्म प्रमाण पत्र बनाने की शुरुआत की गई जबकि इसके पहले जन्म प्रमाण पत्र निगम से बनता था. इसके अलावा ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने की शुरुआत साल 2021 से हुई, लेकिन जो सर्टिफिकेट फर्जी तरीके से बनाये गये है वो 2013 के पहले के है. ऐसे में पहली नजर में ही प्रमाण पत्र फर्जी साबित हो रहे हैं. अधीक्षक ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है. इसकी एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी.

Fake website in Chhattisgarh
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र 
 
जन्म प्रमाण पत्र बनाने का यह फर्जीवाड़ा भले ही सरगुजा में पकड़ में आया हो लेकिन इसके तार पूरे प्रदेश में फैले हो सकते हैं. फर्जी वेबसाइट के जरिए हूबहू असल वेबसाइट की कॉपी कर फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं. जिसका दुरुपयोग भी किए जाने की आशंका है. ऐसे में देखना होगा कि प्रशासन और शासन इस मामले को लेकर कितना गंभीर होता है और इस मामले में किस तरह की जांच और कार्रवाई हो पाती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Mar 2025 By दैनिक जागरण

2013 या उससे पहले बना है जन्म प्रमाणपत्र तो जरूर कीजिए चैक, कहीं फर्जी तो नहीं !

Sarguja, CG

छत्तीसगढ़ में फर्जी वेबसाइट के जरिये फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाये जा रहे हैं. फर्जीवाड़ा ऐसा की जिस रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर से असली जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाये जाते है, उन्ही के हस्ताक्षर से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं. वेबसाइट में इतना माइनर अंतर है कि इसे पकड़ पाना आसान नहीं है, डोमेन एड्रेस में सिर्फ एक जगह स्लैश के स्थान पर डॉट लगाया गया है.

जिला ई गवर्नेंस अधिकारी को इस संबंध में शिकायत मिल रही थी. लेकिन प्रमाणित तौर पर मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति आधार अपडेट कराने जन्म प्रमाण पत्र लेकर पहुंचा. ईडीएम वैभव सिंह ने बताया कि जब बर्थ सर्टिफिकेड को स्कैन किया गया तो पता चला कि जन्म प्रमाणपत्र फर्जी है. इस संबंध में जब पतासाजी की गई तो पता चला कि जन्म प्रमाणपत्र पत्र जिला अस्पताल से बनाए गए जबकि जिला अस्पताल ने प्रमाण पत्र नहीं बनाये हैं.

ईडीएम ने बताया कि वेबसाइट फर्जी है. इसमे मात्र इतना अंतर है कि स्लैश के स्थान पर डॉट लगाया गया है. इस संबंध में अस्पताल को जिला कलेक्टर के माध्यम से पत्र लिखा गया है, जांच जारी है. सभी ऑनलाइन सेंटर्स में भी टीम जाकर जांच करेगी. दोषी पाए जाने पर करवाई की जायेगी.

जन्म व मृत्यु पंजीयन विभाग ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जब्त करते हुए इसकी शिकायत जिला रजिस्ट्रार से भी की है. इस मामले में जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से बात की तो बड़ा खुलासा हुआ. पता चला कि जिला अस्पताल में साल 2013 से जन्म प्रमाण पत्र बनाने की शुरुआत की गई जबकि इसके पहले जन्म प्रमाण पत्र निगम से बनता था. इसके अलावा ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने की शुरुआत साल 2021 से हुई, लेकिन जो सर्टिफिकेट फर्जी तरीके से बनाये गये है वो 2013 के पहले के है. ऐसे में पहली नजर में ही प्रमाण पत्र फर्जी साबित हो रहे हैं. अधीक्षक ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है. इसकी एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी.

Fake website in Chhattisgarh
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र 
 
जन्म प्रमाण पत्र बनाने का यह फर्जीवाड़ा भले ही सरगुजा में पकड़ में आया हो लेकिन इसके तार पूरे प्रदेश में फैले हो सकते हैं. फर्जी वेबसाइट के जरिए हूबहू असल वेबसाइट की कॉपी कर फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं. जिसका दुरुपयोग भी किए जाने की आशंका है. ऐसे में देखना होगा कि प्रशासन और शासन इस मामले को लेकर कितना गंभीर होता है और इस मामले में किस तरह की जांच और कार्रवाई हो पाती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/birth-certificate-is-made-for-2013-on-or-before-then/article-12758

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.