बर्थडे पार्टी बना मातम: मैनपाट में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Surguja, CG

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में जन्मदिन मनाने पहुंचे तीन दोस्तों का सफर एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा शनिवार शाम को सीतापुर थाना क्षेत्र के कुनिया स्थित नर्सरी के पास हुआ। गुतुरमा निवासी नीरज खलखो (20), धरमपुर निवासी साइल एक्का (19) और आकाश बरवा (17) एक ही बाइक पर सवार होकर बर्थडे सेलिब्रेट करने मैनपाट आए थे। लौटते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खंभे से जा टकराई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद तीनों को मैनपाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इलाज के दौरान नीरज खलखो ने दम तोड़ दिया, जबकि साइल और आकाश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया है।

डॉक्टरों के अनुसार, नीरज के सिर में गहरी चोट आई थी, जो जानलेवा साबित हुई। वहीं, साइल और आकाश के हाथ-पैर में गंभीर चोटें हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया। कमलेश्वरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बर्थडे पार्टी बना मातम: मैनपाट में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Surguja, CG

हादसा शनिवार शाम को सीतापुर थाना क्षेत्र के कुनिया स्थित नर्सरी के पास हुआ। गुतुरमा निवासी नीरज खलखो (20), धरमपुर निवासी साइल एक्का (19) और आकाश बरवा (17) एक ही बाइक पर सवार होकर बर्थडे सेलिब्रेट करने मैनपाट आए थे। लौटते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खंभे से जा टकराई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद तीनों को मैनपाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इलाज के दौरान नीरज खलखो ने दम तोड़ दिया, जबकि साइल और आकाश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया है।

डॉक्टरों के अनुसार, नीरज के सिर में गहरी चोट आई थी, जो जानलेवा साबित हुई। वहीं, साइल और आकाश के हाथ-पैर में गंभीर चोटें हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया। कमलेश्वरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/birthday-party-becomes-mourning-mournted-in-mainpat-a-young-man/article-24404

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.