ED कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल: धमतरी में भाजपा-ईडी का पुतला दहन, कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

Dhamtari, CG

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ ईडी (ED) की कार्रवाई को लेकर धमतरी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने भाजपा और ईडी पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए गांधी मैदान में पुतला जलाया। इस दौरान आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर के कपड़ों तक आग पहुंच गई, हालांकि वे समय रहते सुरक्षित बच गए।

कांग्रेस का आरोप – “ईडी बन गई है भाजपा की शाखा”

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केंद्र सरकार जानबूझकर विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। “भूपेश बघेल और उनके परिवार पर की गई कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। न कोई ठोस सबूत है, न कोई निष्पक्ष जांच। केवल डराने और बदनाम करने की कोशिश हो रही है।”

गांधी मैदान से गूंजे नारे

19 जुलाई को कांग्रेस भवन से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंचे, जहां पुतला दहन का आयोजन किया गया। जैसे ही आग लगाई गई, लपटें तेज हो गईं और आसपास खड़े लोग घबरा गए। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर के कपड़े आंशिक रूप से जल गए, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

पुलिस से हुई झड़प, आग पर पाया गया काबू

आग की लपटों के कारण पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई और भीड़ को पीछे हटाया।

“अडाणी के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि आज विधानसभा सत्र के अंतिम दिन तमनार इलाके में अडाणी को दी जा रही जमीन और पेड़ कटाई का मुद्दा उठाया जाना था। “भूपेश बघेल इस मुद्दे को उठाने वाले थे, इसलिए ईडी की रेड कराकर ध्यान भटकाया गया,” कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ED कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल: धमतरी में भाजपा-ईडी का पुतला दहन, कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

Dhamtari, CG

कार्यकर्ताओं ने भाजपा और ईडी पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए गांधी मैदान में पुतला जलाया। इस दौरान आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर के कपड़ों तक आग पहुंच गई, हालांकि वे समय रहते सुरक्षित बच गए।

कांग्रेस का आरोप – “ईडी बन गई है भाजपा की शाखा”

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केंद्र सरकार जानबूझकर विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। “भूपेश बघेल और उनके परिवार पर की गई कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। न कोई ठोस सबूत है, न कोई निष्पक्ष जांच। केवल डराने और बदनाम करने की कोशिश हो रही है।”

गांधी मैदान से गूंजे नारे

19 जुलाई को कांग्रेस भवन से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंचे, जहां पुतला दहन का आयोजन किया गया। जैसे ही आग लगाई गई, लपटें तेज हो गईं और आसपास खड़े लोग घबरा गए। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर के कपड़े आंशिक रूप से जल गए, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

पुलिस से हुई झड़प, आग पर पाया गया काबू

आग की लपटों के कारण पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई और भीड़ को पीछे हटाया।

“अडाणी के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि आज विधानसभा सत्र के अंतिम दिन तमनार इलाके में अडाणी को दी जा रही जमीन और पेड़ कटाई का मुद्दा उठाया जाना था। “भूपेश बघेल इस मुद्दे को उठाने वाले थे, इसलिए ईडी की रेड कराकर ध्यान भटकाया गया,” कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bjp-ed-effigy-in-dhamtari-in-protest-against-ed-action/article-28175

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.