भाजपा नेता पर कमीशनखोरी का आरोप: वेंडर्स बोले—3% की मांग, ब्लैकलिस्ट करने की धमकी; सवन्नी ने कहा- निराधार आरोप

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष और भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी पर वेंडर्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

 उनका कहना है कि सवन्नी के निजी सहायक के जरिए काम के बदले 3% कमीशन मांगा जा रहा है। इतना ही नहीं, आरोप है कि यदि कोई विरोध करता है तो उसे ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी जाती है।

वेंडर्स ने इन आरोपों को लेकर न सिर्फ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व तक से शिकायत की है। उनका कहना है कि यह व्यवहार ठेकेदारी व्यवस्था को डरा और दबा रहा है।

काम पूरा, फिर भी मांग रहे पैसा

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जिन परियोजनाओं का काम पूरी तरह संपन्न हो चुका है, उन्हीं कार्यों के भुगतान के लिए 3% कमीशन की मांग की जा रही है। आरोप है कि सवन्नी के निजी सहायक वैभव दुबे द्वारा यह मांग की गई। विरोध करने वाले वेंडर्स को "जांच", "नोटिस" और "ब्लैकलिस्टिंग" का डर दिखाया जा रहा है।

शिकायतें जून से जारी, जांच के आदेश 8 जुलाई को

जानकारी के मुताबिक, पहली शिकायत 20 जून को दर्ज की गई थी। 1 जुलाई को फाइल को रिमार्क किया गया और 8 जुलाई को मुख्यमंत्री सचिवालय ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि पूरी रिपोर्ट को जनदर्शन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

राजनीतिक गलियारों में गर्माया मामला

29 जुलाई को यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
"चंदा दो, धंधा लो—यही है भाजपा की नीति"।
कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा के हर स्तर पर कमीशन का खेल चल रहा है।

सवन्नी का जवाब—"आरोप बेबुनियाद, मैं जवाब दूंगा"

वहीं, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि

"मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं। मैं इस पर जल्द ही सार्वजनिक रूप से स्पष्ट जवाब दूंगा।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भाजपा नेता पर कमीशनखोरी का आरोप: वेंडर्स बोले—3% की मांग, ब्लैकलिस्ट करने की धमकी; सवन्नी ने कहा- निराधार आरोप

Raipur,C.G

 उनका कहना है कि सवन्नी के निजी सहायक के जरिए काम के बदले 3% कमीशन मांगा जा रहा है। इतना ही नहीं, आरोप है कि यदि कोई विरोध करता है तो उसे ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी जाती है।

वेंडर्स ने इन आरोपों को लेकर न सिर्फ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व तक से शिकायत की है। उनका कहना है कि यह व्यवहार ठेकेदारी व्यवस्था को डरा और दबा रहा है।

काम पूरा, फिर भी मांग रहे पैसा

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जिन परियोजनाओं का काम पूरी तरह संपन्न हो चुका है, उन्हीं कार्यों के भुगतान के लिए 3% कमीशन की मांग की जा रही है। आरोप है कि सवन्नी के निजी सहायक वैभव दुबे द्वारा यह मांग की गई। विरोध करने वाले वेंडर्स को "जांच", "नोटिस" और "ब्लैकलिस्टिंग" का डर दिखाया जा रहा है।

शिकायतें जून से जारी, जांच के आदेश 8 जुलाई को

जानकारी के मुताबिक, पहली शिकायत 20 जून को दर्ज की गई थी। 1 जुलाई को फाइल को रिमार्क किया गया और 8 जुलाई को मुख्यमंत्री सचिवालय ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि पूरी रिपोर्ट को जनदर्शन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

राजनीतिक गलियारों में गर्माया मामला

29 जुलाई को यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
"चंदा दो, धंधा लो—यही है भाजपा की नीति"।
कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा के हर स्तर पर कमीशन का खेल चल रहा है।

सवन्नी का जवाब—"आरोप बेबुनियाद, मैं जवाब दूंगा"

वहीं, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि

"मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं। मैं इस पर जल्द ही सार्वजनिक रूप से स्पष्ट जवाब दूंगा।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bjp-leader-accused-of-commissioning-vanders-said-3-threatened-to/article-29179

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.