प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक निलंबित, बालोद में भाजपा नेताओं ने की थी शिकायत

Baloda Bazar, cg

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई भाजपा नेताओं की शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद की गई। आरोपी शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी थी, लेकिन मामला गंभीर होने के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया।

12 मई को फेसबुक पोस्ट से मचा था विवाद

सहायक शिक्षक भोज सिन्हा, जो कि गुरुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बासीन में पदस्थ हैं, उन्होंने 12 मई को अपने फेसबुक अकाउंट से प्रधानमंत्री मोदी पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह पोस्ट वायरल होते ही राजनीतिक हलकों में नाराजगी फैल गई।

भाजपा नेताओं ने की लिखित शिकायत

जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू और भाजपा नेता राकेश यादव ने कलेक्टर से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने पत्र में लिखा कि भोज सिन्हा की टिप्पणी न केवल सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं भी आहत हुई हैं।

कारण बताओ नोटिस पर शिक्षक ने मांगी थी माफी

शिकायत के बाद भोज सिन्हा को विभागीय स्तर पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसके जवाब में उन्होंने माफी मांग ली। हालांकि, जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें निलंबित कर जांच आरंभ कर दी है।

प्रशासन सख्त, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद शासन स्तर से आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय सेवक सोशल मीडिया पर आचरण की मर्यादा में रहकर ही अभिव्यक्ति करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक निलंबित, बालोद में भाजपा नेताओं ने की थी शिकायत

Baloda Bazar, cg

12 मई को फेसबुक पोस्ट से मचा था विवाद

सहायक शिक्षक भोज सिन्हा, जो कि गुरुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बासीन में पदस्थ हैं, उन्होंने 12 मई को अपने फेसबुक अकाउंट से प्रधानमंत्री मोदी पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह पोस्ट वायरल होते ही राजनीतिक हलकों में नाराजगी फैल गई।

भाजपा नेताओं ने की लिखित शिकायत

जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू और भाजपा नेता राकेश यादव ने कलेक्टर से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने पत्र में लिखा कि भोज सिन्हा की टिप्पणी न केवल सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं भी आहत हुई हैं।

कारण बताओ नोटिस पर शिक्षक ने मांगी थी माफी

शिकायत के बाद भोज सिन्हा को विभागीय स्तर पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसके जवाब में उन्होंने माफी मांग ली। हालांकि, जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें निलंबित कर जांच आरंभ कर दी है।

प्रशासन सख्त, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद शासन स्तर से आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय सेवक सोशल मीडिया पर आचरण की मर्यादा में रहकर ही अभिव्यक्ति करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bjp-leaders-complained-in-suspended-teachers-who-made-objectionable-remarks/article-25060

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.