- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- नक्सल ऑपरेशन के बीच छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर नक्सलियों ने मचाया तांडव, जेसीबी को आग लगाकर मुंशी को
नक्सल ऑपरेशन के बीच छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर नक्सलियों ने मचाया तांडव, जेसीबी को आग लगाकर मुंशी को मारा
Raipur, cg
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर चल रहे बड़े नक्सल ऑपरेशन के बीच नक्सलियों ने एक बार फिर आतंक मचाया है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लगे झारखंड में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे जेसीबी को आग के हवाले कर दिया और निर्माण में लगे एक मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल है।
कैसे दिया घटना को अंजाम: नक्सलियों ने सामरी पाठ सीमा के पास झारखंड के ओरसा पाठ गांव में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यह क्षेत्र बलरामपुर से झारखंड की सीमा तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य से जुड़ा हुआ है, जिसकी लागत करोड़ों रुपये है। गुरुवार को बड़ी संख्या में नक्सली वहां पहुंचे और सड़क निर्माण में लगे जेसीबी और पोकलेन मशीनों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद, मुंशी अयुब अंसारी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बॉर्डर पर हाई अलर्ट: इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ के सीमा क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और छानबीन में जुटी हुई है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, और नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि नक्सलियों को किसी भी हाल में बचने का मौका नहीं मिलेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए