छत्तीसगढ़ में बीजेपी संगठन चुनाव, हर जिले से तीन नामों का पैनल तैयार, पंचायत से पार्लियामेंट पर मंथन

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में बीजेपी संगठन चुनाव की समीक्षा बैठक की गई. छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन इस मीटिंग में शामिल हुए.

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर कसावट करने के लिए मंथन और प्लानिंग तेज कर दी है. बीजेपी के संगठन चुनाव को लेकर रायपुर में समीक्षा बैठक की गई. इस मीटिंग में हर जिले के बीजेपी जिलाध्यक्ष को चुनने के लिए तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है. इस बैठक में एक अहम फैसला लिया गया है. जिला अध्यक्षों के चयन के लिए तीन नाम को लेकर तैयार पैनल को केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखा जाएगा. उसके बाद उसमें से जिस नाम पर सहमति बनेगी उसे जिले की कमान दी जाएगी.

जिलेवार बीजेपी नेताओं से हुई चर्चा: बीजेपी की इस बड़ी बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, केंद्रीय संगठन चुनाव पर्यवेक्षक सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद रहे. इनके अलावा प्रदेश संगठन के महामंत्री पवन साय, संगठन चुनाव के प्रदेश प्रभारी खूबचंद पारख भी चुनाव समिति की पैनल में शामिल थे. उनके सामने ही जिले से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने बातों को पैनल के सामने रखा.

संगठन चुनाव समीक्षा की बैठक के तुरंत बाद नगर निकाय पंचायत चुनाव और संभाग पदाधिकारी की बैठक भी होगी. इस बैठक में इस बात का निर्णय लिया जाएगा की पंचायत चुनाव में कैसे जीत दर्ज की जाए. इस दिशा में भी रणनीति बनाई जाएगी. पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का नारा है. पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा कैसे पहुंचेगी इसको लेकर के रणनीति बनाई जा रही है- गजेंद्र सिंह पटेल, बीजेपी संगठन चुनाव पर्यवेक्षक

संगनठ चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा: इस मीटिंग में बीजेपी संगठन चुनाव की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई. बीजेपी केंद्रीय संगठन चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को ठीक संचालित करने के लिए जो भी दिशा निर्देश भाजपा ने बनाए हैं, उन नीतियों के तहत नियुक्ति की प्रक्रिया होगी. सर्व सम्मति से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है. जातिगत समीकरण के आधार पर, कार्यकर्ताओं की सक्रियता के आधार पर, पूर्व पदाधिकारी के काम के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है.

"काम के आधार पर होगी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति": बीजेपी केंद्रीय संगठन चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र सिंह पटेल ने यह भी कहा कि जिसने सबसे ज्यादा काम किया है उसके आधार पर भी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होगी. इसके अलावा पार्टी को आगे ले जाने की उनकी क्या रणनीति है इसके आधार पर जिला अध्यक्षों का चयन किया जाएगा. इसी बात को लेकर हम लोगों ने जिले से आए नेताओं से बातचीत की है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों से भी बातचीत हुई है उसमें हर जिले के लिए तीन नाम का पैनल तैयार किया गया है. जिसे केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जा रहा है और अंतिम निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति को करना है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Dec 2024 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में बीजेपी संगठन चुनाव, हर जिले से तीन नामों का पैनल तैयार, पंचायत से पार्लियामेंट पर मंथन

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर कसावट करने के लिए मंथन और प्लानिंग तेज कर दी है. बीजेपी के संगठन चुनाव को लेकर रायपुर में समीक्षा बैठक की गई. इस मीटिंग में हर जिले के बीजेपी जिलाध्यक्ष को चुनने के लिए तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है. इस बैठक में एक अहम फैसला लिया गया है. जिला अध्यक्षों के चयन के लिए तीन नाम को लेकर तैयार पैनल को केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखा जाएगा. उसके बाद उसमें से जिस नाम पर सहमति बनेगी उसे जिले की कमान दी जाएगी.

जिलेवार बीजेपी नेताओं से हुई चर्चा: बीजेपी की इस बड़ी बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, केंद्रीय संगठन चुनाव पर्यवेक्षक सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद रहे. इनके अलावा प्रदेश संगठन के महामंत्री पवन साय, संगठन चुनाव के प्रदेश प्रभारी खूबचंद पारख भी चुनाव समिति की पैनल में शामिल थे. उनके सामने ही जिले से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने बातों को पैनल के सामने रखा.

संगठन चुनाव समीक्षा की बैठक के तुरंत बाद नगर निकाय पंचायत चुनाव और संभाग पदाधिकारी की बैठक भी होगी. इस बैठक में इस बात का निर्णय लिया जाएगा की पंचायत चुनाव में कैसे जीत दर्ज की जाए. इस दिशा में भी रणनीति बनाई जाएगी. पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का नारा है. पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा कैसे पहुंचेगी इसको लेकर के रणनीति बनाई जा रही है- गजेंद्र सिंह पटेल, बीजेपी संगठन चुनाव पर्यवेक्षक

संगनठ चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा: इस मीटिंग में बीजेपी संगठन चुनाव की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई. बीजेपी केंद्रीय संगठन चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को ठीक संचालित करने के लिए जो भी दिशा निर्देश भाजपा ने बनाए हैं, उन नीतियों के तहत नियुक्ति की प्रक्रिया होगी. सर्व सम्मति से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है. जातिगत समीकरण के आधार पर, कार्यकर्ताओं की सक्रियता के आधार पर, पूर्व पदाधिकारी के काम के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है.

"काम के आधार पर होगी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति": बीजेपी केंद्रीय संगठन चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र सिंह पटेल ने यह भी कहा कि जिसने सबसे ज्यादा काम किया है उसके आधार पर भी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होगी. इसके अलावा पार्टी को आगे ले जाने की उनकी क्या रणनीति है इसके आधार पर जिला अध्यक्षों का चयन किया जाएगा. इसी बात को लेकर हम लोगों ने जिले से आए नेताओं से बातचीत की है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों से भी बातचीत हुई है उसमें हर जिले के लिए तीन नाम का पैनल तैयार किया गया है. जिसे केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जा रहा है और अंतिम निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति को करना है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bjp-organization-elections-in-chhattisgarh-panel-of-three-names-prepared/article-6447

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.