बीजेपी की निगम मंडल अध्यक्षों की सूची, कहीं खुशी कहीं गम, गौरीशंकर बोले इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं उठा पाउंगा

Durg, CG

छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार ने निगम मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है.इसमें दुर्ग से राकेश पाण्डेय को बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने निगम मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 36 निगम-मंडलों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के नाम तय किए गए हैं. सूची आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और नियुक्त हुए नेताओं के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इस सूची में 4 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल किए गए हैं.

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी : इसमें भूपेंद्र सवन्नी क्रेडा अध्यक्ष, लोकेश कावड़िया छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं. जबकि मोना सेन को राज्य के शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया, वहीं गौरीशंकर श्रीवास को इसका उपाध्यक्ष बनाया गया,लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकारने से इनकार कर दिया है.

बीजेपी निगम मंडल अध्यक्षों की सूची जारी

वहीं सौरभ सिंह को खनिज विकास निगम का अध्यक्ष, शशांक शर्मा को छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का अध्यक्ष, राजीव अग्रवाल को CSIDC का अध्यक्ष और संजय श्रीवास्तव को नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं दीपक महसके को CGMSC की जिम्मेदारी दी गई है.

list of corporation chairpersons Of BJP
संजय श्रीवास्तव को मिली नान की जिम्मेदारी 

वहीं जितेंद्र कुमार साहू को राज्य तेलघानी बोर्ड का अध्यक्ष और अमरजीत सिंह छाबड़ा को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. डॉ वर्णिका शर्मा राज्य बाल संरक्षण आयोग की जिम्मेदारी मिली है. वहीं नीलू शर्मा को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष बनाई गई हैं. नंदकुमार (नंदे साहू) रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, अनुराग सिंह देव गृह निर्माण मंडल और शालिनी राजपूत राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं. जबकि दुर्ग के राकेश पाण्डेय को खादी ग्रामोद्योग का अध्यक्ष बनाया गया है.

राकेश पाण्डेय के समर्थकों में खुशी : इस सूची में दुर्ग जिले के वरिष्ठ बीजेपी नेता राकेश पाण्डेय का नाम भी शामिल है. उन्हें छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है. उनके समर्थकों में इस खबर को लेकर काफी जोश और उत्साह देखा गया. जैसे ही सूची जारी हुई, दुर्ग में उनके समर्थकों ने भव्य आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी और उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया.नियुक्ति के बाद राकेश पांडे ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी को निभाऊंगा.

मैं प्रदेश में खादी और ग्रामोद्योग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी मेहनत करूंगा. मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं- राकेश पाण्डेय,अध्यक्ष खादी एवं ग्रामोद्योग

कौन हैं राकेश पाण्डेय : राकेश पाण्डेय बीजेपी के सक्रिय और वरिष्ठ नेता माने जाते हैं. वे संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं और बीजेपी के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है. वे बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे के भाई हैं, जो स्वयं एक प्रभावशाली राजनेता हैं.भाजपा की इस नई नियुक्ति सूची से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में नया जोश देखा जा रहा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बीजेपी की निगम मंडल अध्यक्षों की सूची, कहीं खुशी कहीं गम, गौरीशंकर बोले इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं उठा पाउंगा

Durg, CG

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने निगम मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 36 निगम-मंडलों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के नाम तय किए गए हैं. सूची आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और नियुक्त हुए नेताओं के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इस सूची में 4 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल किए गए हैं.

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी : इसमें भूपेंद्र सवन्नी क्रेडा अध्यक्ष, लोकेश कावड़िया छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं. जबकि मोना सेन को राज्य के शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया, वहीं गौरीशंकर श्रीवास को इसका उपाध्यक्ष बनाया गया,लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकारने से इनकार कर दिया है.

बीजेपी निगम मंडल अध्यक्षों की सूची जारी

वहीं सौरभ सिंह को खनिज विकास निगम का अध्यक्ष, शशांक शर्मा को छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का अध्यक्ष, राजीव अग्रवाल को CSIDC का अध्यक्ष और संजय श्रीवास्तव को नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं दीपक महसके को CGMSC की जिम्मेदारी दी गई है.

list of corporation chairpersons Of BJP
संजय श्रीवास्तव को मिली नान की जिम्मेदारी 

वहीं जितेंद्र कुमार साहू को राज्य तेलघानी बोर्ड का अध्यक्ष और अमरजीत सिंह छाबड़ा को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. डॉ वर्णिका शर्मा राज्य बाल संरक्षण आयोग की जिम्मेदारी मिली है. वहीं नीलू शर्मा को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष बनाई गई हैं. नंदकुमार (नंदे साहू) रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, अनुराग सिंह देव गृह निर्माण मंडल और शालिनी राजपूत राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं. जबकि दुर्ग के राकेश पाण्डेय को खादी ग्रामोद्योग का अध्यक्ष बनाया गया है.

राकेश पाण्डेय के समर्थकों में खुशी : इस सूची में दुर्ग जिले के वरिष्ठ बीजेपी नेता राकेश पाण्डेय का नाम भी शामिल है. उन्हें छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है. उनके समर्थकों में इस खबर को लेकर काफी जोश और उत्साह देखा गया. जैसे ही सूची जारी हुई, दुर्ग में उनके समर्थकों ने भव्य आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी और उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया.नियुक्ति के बाद राकेश पांडे ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी को निभाऊंगा.

मैं प्रदेश में खादी और ग्रामोद्योग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी मेहनत करूंगा. मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं- राकेश पाण्डेय,अध्यक्ष खादी एवं ग्रामोद्योग

कौन हैं राकेश पाण्डेय : राकेश पाण्डेय बीजेपी के सक्रिय और वरिष्ठ नेता माने जाते हैं. वे संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं और बीजेपी के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है. वे बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे के भाई हैं, जो स्वयं एक प्रभावशाली राजनेता हैं.भाजपा की इस नई नियुक्ति सूची से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में नया जोश देखा जा रहा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bjps-list-of-corporation-board-presidents-will-not-be-able/article-16527

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.