मैनपाट में BJP का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से, सीएम साय बोले- यह शिविर विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में होगा मील का पत्थर

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्यटन स्थल मैनपाट में आज से भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है। इस शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 शनिवार देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए। रवाना होने से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर “विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को साधने में सहायक होगा।

विषय विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन

शिविर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, और प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव समेत कई प्रमुख नेता राजनीतिक विचारधाराओं, संगठनात्मक प्रबंधन, जनसंपर्क तकनीक, और सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रशिक्षण देंगे।

मुख्यमंत्री साय ने ट्रेन से यात्रा पर कहा, "ट्रेन की यात्रा हमेशा स्मृतियों को ताजा कर देती है। यह यात्रा एक उद्देश्य के साथ है – कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना।"

कांग्रेस पर डिप्टी सीएम का व्यंग्य

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस की बैठक पर व्यंग्य करते हुए कहा, "भाजपा मानती है कि जीवनभर सीखते रहना जरूरी है। कांग्रेस अगर स्वयं को सर्वज्ञ मानती है तो वह उनका भ्रम है। वैसे मुझे तो खरगे जी के मोबाइल की चिंता है।"

 तैयारियां पूरी, सभी नेता मैनपाट पहुंचने लगे

मैनपाट में प्रशिक्षण स्थल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वरिष्ठ पदाधिकारी स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। शिविर में प्रदेश भर के सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, और प्रमुख पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मैनपाट में BJP का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से, सीएम साय बोले- यह शिविर विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में होगा मील का पत्थर

Raipur, CG

 शनिवार देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए। रवाना होने से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर “विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को साधने में सहायक होगा।

विषय विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन

शिविर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, और प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव समेत कई प्रमुख नेता राजनीतिक विचारधाराओं, संगठनात्मक प्रबंधन, जनसंपर्क तकनीक, और सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रशिक्षण देंगे।

मुख्यमंत्री साय ने ट्रेन से यात्रा पर कहा, "ट्रेन की यात्रा हमेशा स्मृतियों को ताजा कर देती है। यह यात्रा एक उद्देश्य के साथ है – कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना।"

कांग्रेस पर डिप्टी सीएम का व्यंग्य

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस की बैठक पर व्यंग्य करते हुए कहा, "भाजपा मानती है कि जीवनभर सीखते रहना जरूरी है। कांग्रेस अगर स्वयं को सर्वज्ञ मानती है तो वह उनका भ्रम है। वैसे मुझे तो खरगे जी के मोबाइल की चिंता है।"

 तैयारियां पूरी, सभी नेता मैनपाट पहुंचने लगे

मैनपाट में प्रशिक्षण स्थल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वरिष्ठ पदाधिकारी स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। शिविर में प्रदेश भर के सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, और प्रमुख पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bjps-three-day-training-camp-in-mainpat-said-cm-sai-from/article-26727

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.