शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पैसों के लिए किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

Durg, CG

दुर्ग में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के बाद पैसों के लिए ब्लैकमेल करने वाले केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है.

भिलाई में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का वाकया सामने आया था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया और खोजबीन शुरू किया था. इसी कड़ी में शनिवार को वैशाली नगर थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

शादी का झांसा देकर किया शोषण : भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका परिचित कुलजीत उर्फ सन्नी से साल 2021 से इंस्टाग्राम में इसकी बातचीत हो रही थी. मई 2022 में आरोपी कुलजीत उर्फ सन्नी ने प्रार्थिया को अपने घर कैम्प-1 के पास बुलाया और प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. उसके बाद से जब भी आरोपी के घर में कोई नहीं रहता तो वह प्रार्थिया को डराकर धमका कर अपने घर बुलाकर शारीरिक सबंध बनाता था.

पीड़िता से किया पैसा उगाही : पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने उसके भतीजे का बर्थडे है कहकर प्रार्थिया को उसके चाचा से 10 प्रतिशत ब्याज में 40 हजार रुपए मांगने बोला. इस पर प्रार्थिया ने अपने चाचा से पैसा मांगकर आरोपी को दिया था. जब प्रार्थिया पैसा वापस मांगने लगी तो उसे बदनाम करने की बात कहकर आरोपी पीड़िता को धमकाने लगा. परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस थाना पहुंचकर दर्ज कराई.

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस : पीड़िता के रिपोर्ट पर वैशाली नगर पुलिस धारा 64 (1) 69, 351 (2) के तहत केस दर्ज किया. पुलिस ने केस को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित किया और आरोपी के घर में दबिश देकर उसे पकड़कर पूछताछ किया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पैसों के लिए किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

Durg, CG

भिलाई में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का वाकया सामने आया था. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया और खोजबीन शुरू किया था. इसी कड़ी में शनिवार को वैशाली नगर थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

शादी का झांसा देकर किया शोषण : भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका परिचित कुलजीत उर्फ सन्नी से साल 2021 से इंस्टाग्राम में इसकी बातचीत हो रही थी. मई 2022 में आरोपी कुलजीत उर्फ सन्नी ने प्रार्थिया को अपने घर कैम्प-1 के पास बुलाया और प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. उसके बाद से जब भी आरोपी के घर में कोई नहीं रहता तो वह प्रार्थिया को डराकर धमका कर अपने घर बुलाकर शारीरिक सबंध बनाता था.

पीड़िता से किया पैसा उगाही : पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने उसके भतीजे का बर्थडे है कहकर प्रार्थिया को उसके चाचा से 10 प्रतिशत ब्याज में 40 हजार रुपए मांगने बोला. इस पर प्रार्थिया ने अपने चाचा से पैसा मांगकर आरोपी को दिया था. जब प्रार्थिया पैसा वापस मांगने लगी तो उसे बदनाम करने की बात कहकर आरोपी पीड़िता को धमकाने लगा. परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस थाना पहुंचकर दर्ज कराई.

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस : पीड़िता के रिपोर्ट पर वैशाली नगर पुलिस धारा 64 (1) 69, 351 (2) के तहत केस दर्ज किया. पुलिस ने केस को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित किया और आरोपी के घर में दबिश देकर उसे पकड़कर पूछताछ किया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है. पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/blackmail-accused-arrested-for-rape-by-pretending-to-marry/article-12332

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.