जांजगीर-चांपा में नाबालिग से जंगल में गैंगरेप , अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग; 3 आरोपी गिरफ्तार

Janjgir-Champa, CG

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक भयावह घटना सामने आई है, जिसमें चार युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ जंगल में सामूहिक बलात्कार किया।

 पीड़िता अपने दोस्त के साथ शिवरीनारायण घूमने निकली थी। इसी दौरान सुनसान इलाके में बाइक पर सवार चार युवक उनके पास आ गए। आरोपियों ने पहले दोनों भाईयों से मारपीट की, फिर नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद उक्त वीडियो लड़की के घर वालों को भेजकर दो लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई।

युवकों ने ब्लैकमेलिंग के बाद नाबालिग को जंगल में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को पामगढ़ रोड पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं पीड़िता के दोस्तों को बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता ने 10 सितंबर को अपने परिजनों को घटना की पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने सक्रिय जांच के बाद बिलारी गांव के रहने वाले उत्तम प्रताप खूंटे, राहौद बाजार पारा के दुर्गेश कुमार सहिस और खगेंद्र गोंड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक और मोबाइल जब्त किए गए। इस मामले में आईटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।

एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

यह घटना समाज के लिए गहरी चेतावनी के रूप में सामने आई है, साथ ही कानून व्यवस्था की सख्ती पर भी सवाल उठाती है। प्रशासन पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरी तत्परता से मामले की जांच कर रहा है।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Sep 2025 By दैनिक जागरण

जांजगीर-चांपा में नाबालिग से जंगल में गैंगरेप , अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग; 3 आरोपी गिरफ्तार

Janjgir-Champa, CG

 पीड़िता अपने दोस्त के साथ शिवरीनारायण घूमने निकली थी। इसी दौरान सुनसान इलाके में बाइक पर सवार चार युवक उनके पास आ गए। आरोपियों ने पहले दोनों भाईयों से मारपीट की, फिर नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद उक्त वीडियो लड़की के घर वालों को भेजकर दो लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई।

युवकों ने ब्लैकमेलिंग के बाद नाबालिग को जंगल में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को पामगढ़ रोड पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं पीड़िता के दोस्तों को बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता ने 10 सितंबर को अपने परिजनों को घटना की पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने सक्रिय जांच के बाद बिलारी गांव के रहने वाले उत्तम प्रताप खूंटे, राहौद बाजार पारा के दुर्गेश कुमार सहिस और खगेंद्र गोंड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक और मोबाइल जब्त किए गए। इस मामले में आईटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।

एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

यह घटना समाज के लिए गहरी चेतावनी के रूप में सामने आई है, साथ ही कानून व्यवस्था की सख्ती पर भी सवाल उठाती है। प्रशासन पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरी तत्परता से मामले की जांच कर रहा है।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/blackmailing-3-accused-arrested-by-making-a-gang-rape-of/article-32950

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.