जांजगीर में खाट पर मिली खून से लथपथ लाशें, एक ही परिवार के चार लोगों की हुई हत्या

जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

By Rohit.P
On

जांजगीर-चांपा के भवंतरा गांव में पति-पत्नी और नाती-नातिन की हत्या, खाट पर मिले शव। संपत्ति विवाद की आशंका, पुलिस जांच जारी।

जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में बुधवार देर रात हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई और उनकी लाशें निर्माणाधीन मकान के अंदर खाट पर पड़ी मिलीं। मृतकों में पति-पत्नी और उनके नाती-नातिन शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह पूरा परिवार रात में वहीं नए मकान के भीतर ही सोया हुआ था, जहां निर्माण का काम चल रहा था। सुबह जब मिस्त्री वहां पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। खून से सनी चार लाशें देखकर उसने तुरंत गांव वालों को सूचना दी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की खबर फैलते ही भवंतरा गांव में भीड़ जमा हो गई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है और वारदात सोते समय अंजाम दी गई, जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में संपत्ति विवाद को लेकर रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारी साफ कह रहे हैं कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। निर्माणाधीन मकान के अंदर बिखरा खून और अस्त-व्यस्त सामान देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात अचानक और बेहद नजदीक से की गई हो सकती है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और एक पड़ोसी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है, जिससे लगातार पूछताछ चल रही है।

इस बीच गांव में मातम जैसा माहौल है। मृतकों के परिजन लगातार रो-रोकर बेहाल हैं और किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि एक ही रात में पूरा परिवार खत्म हो गया। ग्रामीणों में भी डर और गुस्से का माहौल है, कई लोग इसे पुरानी रंजिश या संपत्ति विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि हत्या सोते समय धारदार हथियार से की गई है और हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन गांव में अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर सहमे हुए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2026 By Rohit.P

जांजगीर में खाट पर मिली खून से लथपथ लाशें, एक ही परिवार के चार लोगों की हुई हत्या

जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में बुधवार देर रात हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई और उनकी लाशें निर्माणाधीन मकान के अंदर खाट पर पड़ी मिलीं। मृतकों में पति-पत्नी और उनके नाती-नातिन शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह पूरा परिवार रात में वहीं नए मकान के भीतर ही सोया हुआ था, जहां निर्माण का काम चल रहा था। सुबह जब मिस्त्री वहां पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। खून से सनी चार लाशें देखकर उसने तुरंत गांव वालों को सूचना दी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की खबर फैलते ही भवंतरा गांव में भीड़ जमा हो गई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है और वारदात सोते समय अंजाम दी गई, जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में संपत्ति विवाद को लेकर रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारी साफ कह रहे हैं कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। निर्माणाधीन मकान के अंदर बिखरा खून और अस्त-व्यस्त सामान देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात अचानक और बेहद नजदीक से की गई हो सकती है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और एक पड़ोसी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है, जिससे लगातार पूछताछ चल रही है।

इस बीच गांव में मातम जैसा माहौल है। मृतकों के परिजन लगातार रो-रोकर बेहाल हैं और किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि एक ही रात में पूरा परिवार खत्म हो गया। ग्रामीणों में भी डर और गुस्से का माहौल है, कई लोग इसे पुरानी रंजिश या संपत्ति विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि हत्या सोते समय धारदार हथियार से की गई है और हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन गांव में अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर सहमे हुए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/blood-soaked-bodies-found-on-cots-in-janjgir-four-people/article-53329

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.