रायपुर में शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, वर्चस्व की लड़ाई में युवक की चाकू से हत्या

रायपुर (छ.ग.)

On

तेलीबांधा इलाके में दोस्तों के बीच देर रात विवाद ने लिया हिंसक रूप, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई के चलते पांच युवकों ने मिलकर अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

मृतक की पहचान भनपुरी निवासी आदित्य कुर्रे (21) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक काशीराम नगर निवासी अभय सारथी (20) बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात करीब 10 बजे श्याम नगर इलाके में हुई। आदित्य और अभय अपने कुछ परिचितों—लोकेश विश्वकर्मा, रजत दौडिया, अनुज यादव, आकाश विश्वकर्मा और दिव्यांश ध्रुव—से मिलने पहुंचे थे। सभी गली में आग जलाकर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश और आपसी वर्चस्व को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने आदित्य और अभय को घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदित्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अभय खून से लथपथ हालत में वहीं गिर पड़ा। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने गली में खून फैला देखा और घायल युवक को पड़ा पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल से चप्पल, सिगरेट के पैकेट और संघर्ष के स्पष्ट निशान बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पहले भी विवादों में शामिल रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से हमला करते और बाद में भागते हुए देखा जा सकता है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोकेश, रजत, अनुज और आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी दिव्यांश ध्रुव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

तेलीबांधा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला हत्या और हत्या के प्रयास का है। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद की जड़ में कोई पुराना आपराधिक या आपसी रंजिश तो नहीं थी।

----------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bloody-conflict-during-liquor-party-in-raipur-youth-murdered-with/article-42874

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.