बेमेतरा में खेत की मेड को लेकर खूनी संघर्ष, 22 लोग घायल – 3 की हालत गंभीर

Bemetra, cg

त्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी और चिंताजनक घटना सामने आई है। यहां महज खेत की सीमांकन को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही पलों में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झांकी की है, जहां दो पक्षों के बीच मारपीट और हिंसा का ऐसा तांडव मचा कि पूरा गांव थर्रा उठा।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर झांकी गांव में खेत की मेड को लेकर दो ग्रामीण परिवारों के बीच कहासुनी हुई। शुरुआत में मामला मामूली बहस का था, लेकिन देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई और फिर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ खुलेआम खूनी संघर्ष शुरू हो गया। इस झड़प में कुल 22 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अचानक हमला बोल दिया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना जैसे ही प्रशासन और पुलिस को मिली, तहसीलदार सुमित देवांगन और नवागढ़ थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा गया।

स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन घायलों की हालत अत्यंत गंभीर पाई गई है, जिन्हें तत्काल बेमेतरा जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल बाकी घायलों का इलाज नवागढ़ अस्पताल में जारी है और चिकित्सक उनकी निगरानी कर रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद झांकी गांव में भारी तनाव और दहशत का माहौल है। गांव के लोग डरे-सहमे हैं और किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति से चिंतित हैं। कुछ लोगों का कहना है कि विवाद पहले से चला आ रहा था, लेकिन आज हालात बेकाबू हो गए।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और झड़प की वजहों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी के लिए छानबीन की जा रही है।

बेमेतरा एसपी कार्यालय से भी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि कोई नई घटना न हो।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बेमेतरा में खेत की मेड को लेकर खूनी संघर्ष, 22 लोग घायल – 3 की हालत गंभीर

Bemetra, cg

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर झांकी गांव में खेत की मेड को लेकर दो ग्रामीण परिवारों के बीच कहासुनी हुई। शुरुआत में मामला मामूली बहस का था, लेकिन देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई और फिर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ खुलेआम खूनी संघर्ष शुरू हो गया। इस झड़प में कुल 22 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अचानक हमला बोल दिया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना जैसे ही प्रशासन और पुलिस को मिली, तहसीलदार सुमित देवांगन और नवागढ़ थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा गया।

स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन घायलों की हालत अत्यंत गंभीर पाई गई है, जिन्हें तत्काल बेमेतरा जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल बाकी घायलों का इलाज नवागढ़ अस्पताल में जारी है और चिकित्सक उनकी निगरानी कर रहे हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद झांकी गांव में भारी तनाव और दहशत का माहौल है। गांव के लोग डरे-सहमे हैं और किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति से चिंतित हैं। कुछ लोगों का कहना है कि विवाद पहले से चला आ रहा था, लेकिन आज हालात बेकाबू हो गए।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और झड़प की वजहों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी के लिए छानबीन की जा रही है।

बेमेतरा एसपी कार्यालय से भी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि कोई नई घटना न हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bloody-conflict-over-farm-meds-in-bemetra-injured-22-people/article-23563

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.