रायपुर में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम, युवक पर 9 बार चाकू से हमला; CCTV वीडियो सामने आया

रायपुर (छ.ग.)

On

चंगोराभाठा इलाके में गाली देने से रोकने पर विवाद, गर्दन-पेट-पैर में गंभीर चोटें; एक युवक एम्स में भर्ती, आरोपी जेल भेजा गया

राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर सरेराह करीब नौ बार चाकू से हमला किया गया। हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी लगातार वार करता नजर आ रहा है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना 13 दिसंबर की रात करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में जीवन देवांगन और उसके दोस्त पीयुष सोनी पर हमला किया गया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता नेहा देवांगन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति जीवन देवांगन अपने मित्र पीयुष सोनी के साथ बैटरी की व्यवस्था के लिए शीतला मंदिर के पास गया था। इसी दौरान वहां मौजूद सुभाष देवांगन जीवन का नाम लेकर गाली-गलौज करने लगा।

जब जीवन देवांगन ने गाली देने से मना किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सुभाष देवांगन और राजू देवांगन ने अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया।

हमले में जीवन देवांगन के गर्दन, पेट, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, बीच-बचाव करने आए पीयुष सोनी के पेट में भी चाकू से वार किया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जीवन देवांगन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है, जबकि पीयुष सोनी का इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले। फुटेज में आरोपी युवक पर एक के बाद एक कई वार करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने वीडियो को सबूत के तौर पर केस डायरी में शामिल किया है।

डीडी नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सुभाष देवांगन और राजू देवांगन के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वीडियो फुटेज व गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bloody-outcome-of-old-rivalry-in-raipur-young-man-attacked/article-40568

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.