- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बीएमओ की पत्नी का मिला शव, हत्या की आशंका; पुलिस की जांच से सच आएगा सामने
बीएमओ की पत्नी का मिला शव, हत्या की आशंका; पुलिस की जांच से सच आएगा सामने
Jagdalpur, CG
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक सनसनी वारदात सामने आई है। जहां बीएमओ की पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक हत्या की आशंका बताई जा रही है।
शहर से सटे करकापाल के एक मकान में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं शव को पीएम के लिए भेजे जाने की बात कही जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर में बीएमओ के पद में पदस्थ रहे बी.ड़ी राय की पत्नी डॉक्टर अर्चना घोष अपने अनुकूल देव वार्ड स्थित घर में थी। ऐसा बताया जा रहा है कि परिवार के द्वारा अपने बड़े बेटे की शादी के लिए कुछ दिन पूर्व गहने खरीदे जाने की बात सामने आई थी। आज सुबह जब परिवार के लोगों ने महिला के कमरे में जाकर देखा तो डॉक्टर अर्चना रॉय का शव मिला।
पुलिस भी परिजनों से बात कर रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। इस मामले में बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर का कहना है कि जांच का विषय है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए