रायपुर लाए गए 14 नक्सलियों के शव, 22 डॉक्टर करेंगे पोस्टमॉर्टम

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ और ओड़िशा बॉर्डर इलाके में कई घंटों तक सुरक्षा जवानों और नक्सलियों के बीच चली मुठभेड़ में मारे गए 14 नक्सलियों के शव रायपुर लाए गए, जहां उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा.

छत्तीसगढ़-ओड़िशा बॉर्डर पर गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए 14 नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं, जिन्हें रायपुर पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है. मुठभेड़ वाले इलाके में जवान अभी भी मौजूद हैं. गरियाबंद जिले में 36 घंटे तक हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए थे. सुरक्षाबल बाकी के शवों की तलाश में लगे हुए हैं.

रायपुर लाए गए 14 नक्सलियों के शवों को मेकाहारा मर्च्युरी में रखवा दिया गया है. मर्च्युरी में फिलहाल 12 डॉक्टर तैनात हैं. वहीं, अस्पताल प्रशासन ने CMHO से 10 और डॉक्टर और दस सफाईकर्मी मांगे हैं. इसके बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. मेकाहारा नया शव गृह है, जिसमें पहली बार पोस्टमॉर्टम किए जाएंगे.

मुठभेड़ के बाद शव बरामद

सोमवार की सुबह से ही कुल्हाड़ीघाट के भालुडिग्गी की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी. इस दौरान 27 नक्सली मारे गए, जिसमें से 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए, उनमें से 14 को रायपुर पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान कई आधुनिक तरीके की हथियार भी उनके पास से बरामद किए गए हैं. फिलहाल उस जगह पर सर्च ऑपरेशन जारी है.

एक करोड़ का इनामी मारा गया

मुठभेड़ में उड़ीसा स्टेट के चीफ जयराम उर्फ चलपती को जवानों ने मार गिराया. चलपती पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. इसके अलावा इस मुठभेड़ में सीसीएम मनोज और गुड्डू भी मारे गए. यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ और उड़ीसा पुलिस के जॉइंट प्रयास का नतीजा है, जो नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर लाए गए 14 नक्सलियों के शव, 22 डॉक्टर करेंगे पोस्टमॉर्टम

Raipur, CG

छत्तीसगढ़-ओड़िशा बॉर्डर पर गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए 14 नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं, जिन्हें रायपुर पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है. मुठभेड़ वाले इलाके में जवान अभी भी मौजूद हैं. गरियाबंद जिले में 36 घंटे तक हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए थे. सुरक्षाबल बाकी के शवों की तलाश में लगे हुए हैं.

रायपुर लाए गए 14 नक्सलियों के शवों को मेकाहारा मर्च्युरी में रखवा दिया गया है. मर्च्युरी में फिलहाल 12 डॉक्टर तैनात हैं. वहीं, अस्पताल प्रशासन ने CMHO से 10 और डॉक्टर और दस सफाईकर्मी मांगे हैं. इसके बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. मेकाहारा नया शव गृह है, जिसमें पहली बार पोस्टमॉर्टम किए जाएंगे.

मुठभेड़ के बाद शव बरामद

सोमवार की सुबह से ही कुल्हाड़ीघाट के भालुडिग्गी की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी. इस दौरान 27 नक्सली मारे गए, जिसमें से 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए, उनमें से 14 को रायपुर पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान कई आधुनिक तरीके की हथियार भी उनके पास से बरामद किए गए हैं. फिलहाल उस जगह पर सर्च ऑपरेशन जारी है.

एक करोड़ का इनामी मारा गया

मुठभेड़ में उड़ीसा स्टेट के चीफ जयराम उर्फ चलपती को जवानों ने मार गिराया. चलपती पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. इसके अलावा इस मुठभेड़ में सीसीएम मनोज और गुड्डू भी मारे गए. यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ और उड़ीसा पुलिस के जॉइंट प्रयास का नतीजा है, जो नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bodies-of-14-naxalites-brought-to-raipur-22-doctors-will/article-8255

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.