कोंडागांव में बोलेरो ने मारी स्कूल बस को टक्कर, 12 बच्चे घायल

Kondagaon, CG

जिले के फरसगांव क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक स्कूल बस को तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।

सरस्वती शिशु मंदिर की इस बस में करीब 20 बच्चे सवार थे, जिनमें से 12 बच्चे घायल हो गए। हादसा पासंगी पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ जब बस स्टार्ट होने ही वाली थी।

एक की कमर और दूसरे के सीने में चोट
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कई बच्चों को हल्की चोटें आईं, जबकि दो बच्चों को कमर और सीने में गंभीर चोट पहुंची है। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ड्राइवर हिरासत में, लापरवाही बनी वजह
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही ही दुर्घटना का मुख्य कारण है। बोलेरो का अगला हिस्सा भी टक्कर में क्षतिग्रस्त हुआ है।

अभिभावकों में चिंता, स्कूल प्रबंधन सतर्क
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और बच्चों के परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बस में सवार अन्य बच्चे भी डर और सदमे की स्थिति में हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कोंडागांव में बोलेरो ने मारी स्कूल बस को टक्कर, 12 बच्चे घायल

Kondagaon, CG

सरस्वती शिशु मंदिर की इस बस में करीब 20 बच्चे सवार थे, जिनमें से 12 बच्चे घायल हो गए। हादसा पासंगी पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ जब बस स्टार्ट होने ही वाली थी।

एक की कमर और दूसरे के सीने में चोट
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कई बच्चों को हल्की चोटें आईं, जबकि दो बच्चों को कमर और सीने में गंभीर चोट पहुंची है। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ड्राइवर हिरासत में, लापरवाही बनी वजह
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही ही दुर्घटना का मुख्य कारण है। बोलेरो का अगला हिस्सा भी टक्कर में क्षतिग्रस्त हुआ है।

अभिभावकों में चिंता, स्कूल प्रबंधन सतर्क
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और बच्चों के परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बस में सवार अन्य बच्चे भी डर और सदमे की स्थिति में हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bolero-injured-12-children-in-mari-school-bus-in-kondagaon/article-27190

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.