रायपुर में घर से मिला बम बनाने का सामान, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच तेज

रायपुर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

रायपुर के रावाभाठा इलाके में एक घर से संदिग्ध बम बनाने का सामान बरामद हुआ। पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

रायपुर के रावाभाठा इलाके में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान बरामद किया गया। मामला सामने आते ही खमतराई थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में बैग के अंदर से बैटरी, वायर, एयरगन, कैमिकल की बोतलें और डेटोनेटर जैसी सामग्री मिली है। इलाके में देर रात तक पुलिस की आवाजाही बनी रही और आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। रायपुर बम मटेरियल मामला अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

अधिकारियों के मुताबिक यह पूरा मामला रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाठा इलाके का है। जिस मकान से संदिग्ध सामान मिला, वह मितानिन पुष्पा साहू का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम बीरगांव निवासी विनय देवांगन नाम का युवक एक बैग लेकर वहां पहुंचा था। उसने कुछ समय के लिए बैग रखने की बात कही और वहां से चला गया। बताया जा रहा है कि बैग को लेकर घर वालों को शक हुआ। मामला थोड़ा अजीब लगा तो इसकी सूचना वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैग काफी भारी था और उसे लेकर घर में भी चर्चा हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक रात में पार्षद मौके पर पहुंचे थे, लेकिन सुबह देखने की बात कहकर लौट गए। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वे कुछ स्थानीय लोगों के साथ दोबारा वहां पहुंचे। जब बैग खोला गया तो अंदर का सामान देखकर लोग घबरा गए। बताया जा रहा है कि बैग में एयरगन के साथ तार, बैटरी और कुछ ऐसा केमिकल रखा था जिसे देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। हालात अचानक बिगड़ गए और थोड़ी ही देर में पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इलाके के कुछ लोगों को दूर हटाया गया। बम स्क्वॉड की टीम ने संदिग्ध सामान की जांच शुरू की, वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर बुलाए गए।

डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद सामान का इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सामान विनय देवांगन का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि विनय किसी कांग्रेस नेता का साला है, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में पुष्टि नहीं की है।

मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस घर में मौजूद लोगों और आसपास के रहवासियों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि बरामद सामग्री कितनी खतरनाक थी और इसका इस्तेमाल किस लिए होना था। फिलहाल पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी में जुटी है और आने वाले घंटों में मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2026 By Rohit.P

रायपुर में घर से मिला बम बनाने का सामान, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच तेज

रायपुर (छ.ग.)

रायपुर के रावाभाठा इलाके में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान बरामद किया गया। मामला सामने आते ही खमतराई थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में बैग के अंदर से बैटरी, वायर, एयरगन, कैमिकल की बोतलें और डेटोनेटर जैसी सामग्री मिली है। इलाके में देर रात तक पुलिस की आवाजाही बनी रही और आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। रायपुर बम मटेरियल मामला अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

अधिकारियों के मुताबिक यह पूरा मामला रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाठा इलाके का है। जिस मकान से संदिग्ध सामान मिला, वह मितानिन पुष्पा साहू का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम बीरगांव निवासी विनय देवांगन नाम का युवक एक बैग लेकर वहां पहुंचा था। उसने कुछ समय के लिए बैग रखने की बात कही और वहां से चला गया। बताया जा रहा है कि बैग को लेकर घर वालों को शक हुआ। मामला थोड़ा अजीब लगा तो इसकी सूचना वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैग काफी भारी था और उसे लेकर घर में भी चर्चा हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक रात में पार्षद मौके पर पहुंचे थे, लेकिन सुबह देखने की बात कहकर लौट गए। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वे कुछ स्थानीय लोगों के साथ दोबारा वहां पहुंचे। जब बैग खोला गया तो अंदर का सामान देखकर लोग घबरा गए। बताया जा रहा है कि बैग में एयरगन के साथ तार, बैटरी और कुछ ऐसा केमिकल रखा था जिसे देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। हालात अचानक बिगड़ गए और थोड़ी ही देर में पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इलाके के कुछ लोगों को दूर हटाया गया। बम स्क्वॉड की टीम ने संदिग्ध सामान की जांच शुरू की, वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर बुलाए गए।

डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद सामान का इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सामान विनय देवांगन का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि विनय किसी कांग्रेस नेता का साला है, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में पुष्टि नहीं की है।

मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस घर में मौजूद लोगों और आसपास के रहवासियों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि बरामद सामग्री कितनी खतरनाक थी और इसका इस्तेमाल किस लिए होना था। फिलहाल पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी में जुटी है और आने वाले घंटों में मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bomb-making-material-found-in-house-in-raipur-stir-in/article-52867

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.