- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- नक्सलियों का लगाया बम जवानों ने किया डिफ्यूज, बीजापुर के मुतवेंडी में डिमाइनिंग पर निकली थी टीम
नक्सलियों का लगाया बम जवानों ने किया डिफ्यूज, बीजापुर के मुतवेंडी में डिमाइनिंग पर निकली थी टीम
Bijapur, cg
सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले जवानों को निशाना बनाने के लिए माओवादियों ने बम को प्लांट किया था.
एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवानों को आज बड़ी सफलता हाथ लगी. बीजापुर के गंगालूर थाना इलाके में जवानों ने जमीन के नीचे छिपाकर लगाए गए बम को खोज निकाला. टीम ने जमीन के नीचे गाड़े गए तीन किलो के आईईडी बम को समय रहते निकालकर डिफ्यूज कर दिया. जिस जगह पर बम को लगाया गया था वो जगह सीआरपीएफ 199वीं वाहिनी के पीड़िया कैंप के पास का इलाका है.
नक्सलियों के लगाए बम को किया डिफ्यूज: सीआरपीएफ की टीम आज पीडिया से मुतवेंडी जाने वाले मार्ग पर डिमाइनिंग के लिए निकली थी. जवान जब कैंप से करीब 800 मीटर दूर पहुंचे तो उनको जमीन के नीचे बम होने की खबर मिली. तत्काल बम स्क्वॉड की टीम ने बम को मौके से निकाला और उसे डिफ्यूज कर दिया. बम काफी घातक था और उसे प्रेशर बम की तरह फिट किया गया था. गनीमत रही कि समय रहते बम को खोज निकाला गया.
बस्तर में चल रहा एंटी नक्सल ऑपरेशन: माओवादियों के खात्मे के लिए पूरे बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है. एंटी नक्सल ऑपरेशन से घबराए हुए माओवादी लगातार कायराना हरकतों को अंजाम देने की फिराक में लगे हैं. इससे पहले आज बीजापुर में 19 हार्डकोर माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए