VIDEO: नक्सलियों के खिलाफ जवानों की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी: हेलीकॉप्टर से बमबारी, 5 नक्सली ढेर

Raypur, cg

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ आज चौथे दिन भी जारी है। बीते 4 दिनों से जारी इस भीषण संघर्ष में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

 मुठभेड़ की तीव्रता को देखते हुए, अब हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर बमबारी और गोलीबारी की जा रही है। इस कार्रवाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नक्सलियों पर हमले की भीषणता को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

नक्सलियों की मांद में घुसकर उनकी नाक में दम कर रहे जवान
घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में चल रहे इस ऑपरेशन में सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में यह मुठभेड़ हो रही है, और जवानों का दावा है कि नक्सलियों के शीर्ष लीडरों, जिनमें हिड़मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं, को घेर लिया गया था। हालांकि, ये लीडर किसी तरह भागने में सफल रहे, लेकिन जवान अब भी उन्हें ढूंढने और ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने में लगे हुए हैं।

सुरक्षा बलों का संघर्ष, मंत्री कश्यप ने दी बधाई
इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिली सफलता पर छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप ने जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद मुक्त राज्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले एक साल में जो सफलता मिली है, वह सराहनीय है। मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा होगा।”

जवानों की सेहत पर असर, लू से प्रभावित 15 जवान अस्पताल में भर्ती
इस भीषण गर्मी में, ऑपरेशन के दौरान 15 से ज्यादा जवान लू का शिकार हो गए हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए तेलंगाना के वेंकटापुरम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, बाकी जवान लगातार जंगलों में डटे हुए हैं और नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखे हुए हैं।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Apr 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: नक्सलियों के खिलाफ जवानों की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी: हेलीकॉप्टर से बमबारी, 5 नक्सली ढेर

Raypur, cg

 मुठभेड़ की तीव्रता को देखते हुए, अब हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर बमबारी और गोलीबारी की जा रही है। इस कार्रवाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नक्सलियों पर हमले की भीषणता को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

नक्सलियों की मांद में घुसकर उनकी नाक में दम कर रहे जवान
घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में चल रहे इस ऑपरेशन में सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में यह मुठभेड़ हो रही है, और जवानों का दावा है कि नक्सलियों के शीर्ष लीडरों, जिनमें हिड़मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं, को घेर लिया गया था। हालांकि, ये लीडर किसी तरह भागने में सफल रहे, लेकिन जवान अब भी उन्हें ढूंढने और ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने में लगे हुए हैं।

सुरक्षा बलों का संघर्ष, मंत्री कश्यप ने दी बधाई
इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिली सफलता पर छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप ने जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद मुक्त राज्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले एक साल में जो सफलता मिली है, वह सराहनीय है। मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा होगा।”

जवानों की सेहत पर असर, लू से प्रभावित 15 जवान अस्पताल में भर्ती
इस भीषण गर्मी में, ऑपरेशन के दौरान 15 से ज्यादा जवान लू का शिकार हो गए हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए तेलंगाना के वेंकटापुरम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, बाकी जवान लगातार जंगलों में डटे हुए हैं और नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखे हुए हैं।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bombing-of-jawans-against-naxalites-continued-for-5-naxalites-on/article-18564

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.