कवर्धा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बोर खनन वाहन, 4 की मौत, 8 लोग अब भी मलबे में दबे

Kawardha, cg

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शुक्रवार सुबह एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य अब भी बोर खनन वाहन के नीचे दबे हुए हैं।

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आ रही यह भारी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

MP से आ रही थी बोर वाहन, कवर्धा में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा इलाके में हुआ। बोर खनन का यह भारी वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था। पहाड़ी रास्ते में अनियंत्रित होकर यह वाहन गहरी खाई में गिर गया।

मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अब तक चार लोगों के शव खाई से निकाले जा चुके हैं, जबकि आठ अन्य मजदूर अब भी वाहन के मलबे में फंसे हुए हैं। बचाव दल जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का प्रयास कर रहा है।

स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद

जिला प्रशासन, पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी हुई हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। घायलों को निकाले जाने के बाद तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

पहाड़ी रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही बनी खतरा

इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खराब सड़कें और मोड़ों पर सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते ऐसे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।

शोक की लहर

चार लोगों की मौत की पुष्टि के बाद गांवों और प्रभावित इलाकों में मातम का माहौल है। स्थानीय ग्रामीण भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं। रेस्क्यू कार्य पूरा होने के बाद मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कवर्धा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बोर खनन वाहन, 4 की मौत, 8 लोग अब भी मलबे में दबे

Kawardha, cg

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आ रही यह भारी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

MP से आ रही थी बोर वाहन, कवर्धा में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा इलाके में हुआ। बोर खनन का यह भारी वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था। पहाड़ी रास्ते में अनियंत्रित होकर यह वाहन गहरी खाई में गिर गया।

मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अब तक चार लोगों के शव खाई से निकाले जा चुके हैं, जबकि आठ अन्य मजदूर अब भी वाहन के मलबे में फंसे हुए हैं। बचाव दल जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का प्रयास कर रहा है।

स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद

जिला प्रशासन, पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी हुई हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। घायलों को निकाले जाने के बाद तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

पहाड़ी रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही बनी खतरा

इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खराब सड़कें और मोड़ों पर सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते ऐसे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।

शोक की लहर

चार लोगों की मौत की पुष्टि के बाद गांवों और प्रभावित इलाकों में मातम का माहौल है। स्थानीय ग्रामीण भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं। रेस्क्यू कार्य पूरा होने के बाद मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bore-mining-vehicle-4-killed-in-traumatic-accident-in-kawardha/article-27270

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.