- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर-बिलासपुर में बोरी से मिली लाशें, सनसनी
रायपुर-बिलासपुर में बोरी से मिली लाशें, सनसनी
रायपुर/बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर बोरी में भरे शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रायपुर: खमतराई थाना क्षेत्र में युवक की लाश
राजधानी रायपुर के खमतराई थाना इलाके में सुबह बोरी में भरे एक युवक का शव मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची और जांच शुरू की गई। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
बिलासपुर: नदी किनारे बोरी में मिली महिला की लाश
इधर बिलासपुर जिले के शिवटिकरी गांव में नदी किनारे बोरी में भरी एक महिला का शव मिला। शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि महिला की हत्या कर उसे बोरी में भरकर फेंका गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतिका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस जांच में जुटी
दोनों ही घटनाओं के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान और मौत के कारण स्पष्ट होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए