607 किसानों से 29 हजार क्विंटल धान खरीदी, मोबाइल ऐप से मिल रहा टोकन

Korba, CG

कोरबा में 14 नवंबर से धान की खरीदी जारी है.

जिले के 65 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी की की प्रक्रिया 14 नवंबर से ही शुरू हो चुकी है. सरकार समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीद रही है. जिला प्रशासन की तरफ से धान खरीदी केंद्रों में किसानों की कुल उपज की खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान की समुचित व्यवस्था की गई है. कोरबा जिले में 55 हजार से ज्यादा किसान धान बेचने के लिए पंजीकृत हैं.

अब तक इतने धान की खरीदी पूरी : जिले में अब तक 607 पंजीकृत किसानों से 29056.40 क्विंटल धान की खरीदी पूरी कर ली गई है. किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है. धान बेचने के 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातें में राशि स्थानांतरित किए जाने के स्पष्ट आदेश है. किसानों की सहूलियत के लिए सरकार की तरफ से ऑनलाइन टोकन की नई व्यवस्था की गई है. मोबाइल के माध्यम से टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से किसान धान बिक्री के लिए घर से ही ऑनलाइन टोकन ले रहे हैं.

chhattisgarh paddy procurement
कोरबा में 607 किसानों से धान खरीदी 
 
माइक्रो एटीएम की भी मिल रही सुविधा : किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए धान उपार्जन केंद्रों में माइक्रो एटीएम की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं. जहां किसान 10 हजार रुपये तक अधिकतम राशि का आहरण कर सकता है.

chhattisgarh paddy procurement
कोरबा में अब तक 29 हजार क्विंटल धान की खरीदी 
 
नियमों के तहत की जा रही धान की खरीदी : धान खरीदी के नोडल अधिकारी व जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कंवर ने बताया कि समितियों से व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है. प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने के स्पष्ट आदेश हैं. इसके लिए किसानों को किसी भी तरह के कोई सत्यापन की भी जरूरत नहीं है. यदि किसान कहता है कि उसने एक एकड़ में 21 क्विंटल धान उगाया है, तो इतने ही मात्रा का टोकन दिया जा रहा है. अवैध धान की आवक को रोकने के लिए शक होने पर ही किसानों के द्वारा बताए गए उपज का सत्यापन कराया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2024 By दैनिक जागरण

607 किसानों से 29 हजार क्विंटल धान खरीदी, मोबाइल ऐप से मिल रहा टोकन

Korba, CG

जिले के 65 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी की की प्रक्रिया 14 नवंबर से ही शुरू हो चुकी है. सरकार समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीद रही है. जिला प्रशासन की तरफ से धान खरीदी केंद्रों में किसानों की कुल उपज की खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान की समुचित व्यवस्था की गई है. कोरबा जिले में 55 हजार से ज्यादा किसान धान बेचने के लिए पंजीकृत हैं.

अब तक इतने धान की खरीदी पूरी : जिले में अब तक 607 पंजीकृत किसानों से 29056.40 क्विंटल धान की खरीदी पूरी कर ली गई है. किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है. धान बेचने के 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातें में राशि स्थानांतरित किए जाने के स्पष्ट आदेश है. किसानों की सहूलियत के लिए सरकार की तरफ से ऑनलाइन टोकन की नई व्यवस्था की गई है. मोबाइल के माध्यम से टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से किसान धान बिक्री के लिए घर से ही ऑनलाइन टोकन ले रहे हैं.

chhattisgarh paddy procurement
कोरबा में 607 किसानों से धान खरीदी 
 
माइक्रो एटीएम की भी मिल रही सुविधा : किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए धान उपार्जन केंद्रों में माइक्रो एटीएम की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं. जहां किसान 10 हजार रुपये तक अधिकतम राशि का आहरण कर सकता है.

chhattisgarh paddy procurement
कोरबा में अब तक 29 हजार क्विंटल धान की खरीदी 
 
नियमों के तहत की जा रही धान की खरीदी : धान खरीदी के नोडल अधिकारी व जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कंवर ने बताया कि समितियों से व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है. प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने के स्पष्ट आदेश हैं. इसके लिए किसानों को किसी भी तरह के कोई सत्यापन की भी जरूरत नहीं है. यदि किसान कहता है कि उसने एक एकड़ में 21 क्विंटल धान उगाया है, तो इतने ही मात्रा का टोकन दिया जा रहा है. अवैध धान की आवक को रोकने के लिए शक होने पर ही किसानों के द्वारा बताए गए उपज का सत्यापन कराया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bought-29-thousand-quintals-of-paddy-from-607-farmers-and/article-4261

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.