बालोद में ट्रेन के आगे कूदकर युवक-युवती ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

बालोद (छ.ग.)

By Rohit.P
On

छत्तीसगढ़ के बालोद में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक और 10वीं की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस प्रेम प्रसंग और अन्य एंगल से जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार तड़के रेल पटरी पर युवक और नाबालिग युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र में दल्लीराजहराअंतागढ़ रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है। घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान ग्राम कुम्हालोरी निवासी जितेश्वर हल्बा (23) और ग्राम साल्हे की रहने वाली 17 वर्षीय लिलिशा उइके के रूप में हुई है। युवती 10वीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी और इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक दल्लीराजहराअंतागढ़ पैसेंजर ट्रेन क्रमांक 78823 के सामने दोनों के आने की सूचना लोको पायलट ने आगे दी। ट्रेन गुजरने के बाद पटरी के बीच दोनों के शव पड़े मिले। हादसा बेहद दर्दनाक था। युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, जबकि युवती का शव कुछ दूरी पर पड़ा था। सूचना मिलते ही आरपीएफ और डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास का इलाका घेरकर जांच शुरू की गई। अधिकारियों के अनुसार मौके से कुछ दूरी पर एक बाइक भी खड़ी मिली, जिसका नंबर CG 07 LU 9886 है। यह बाइक युवक की बताई जा रही है। पुलिस ने शवों की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग बदहवास दिखे।

सूत्रों के मुताबिक युवती मंगलवार शाम से घर से लापता थी। उसके परिजन डौंडी थाने पहुंचे थे और गुमशुदगी की सूचना भी दी थी। इसी बीच देर रात दोनों के रेल पटरी तक पहुंचने की बात सामने आई। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ने सुनसान जगह चुनी और ट्रेन आने से पहले पटरी पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस अभी इसे सिर्फ शुरुआती आशंका मान रही है। डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हर पहलू पर जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के पहले दोनों कहां थे, किससे मिले और रात में उनकी मूवमेंट क्या रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2026 By Rohit.P

बालोद में ट्रेन के आगे कूदकर युवक-युवती ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

बालोद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार तड़के रेल पटरी पर युवक और नाबालिग युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र में दल्लीराजहराअंतागढ़ रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है। घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान ग्राम कुम्हालोरी निवासी जितेश्वर हल्बा (23) और ग्राम साल्हे की रहने वाली 17 वर्षीय लिलिशा उइके के रूप में हुई है। युवती 10वीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी और इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक दल्लीराजहराअंतागढ़ पैसेंजर ट्रेन क्रमांक 78823 के सामने दोनों के आने की सूचना लोको पायलट ने आगे दी। ट्रेन गुजरने के बाद पटरी के बीच दोनों के शव पड़े मिले। हादसा बेहद दर्दनाक था। युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, जबकि युवती का शव कुछ दूरी पर पड़ा था। सूचना मिलते ही आरपीएफ और डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास का इलाका घेरकर जांच शुरू की गई। अधिकारियों के अनुसार मौके से कुछ दूरी पर एक बाइक भी खड़ी मिली, जिसका नंबर CG 07 LU 9886 है। यह बाइक युवक की बताई जा रही है। पुलिस ने शवों की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग बदहवास दिखे।

सूत्रों के मुताबिक युवती मंगलवार शाम से घर से लापता थी। उसके परिजन डौंडी थाने पहुंचे थे और गुमशुदगी की सूचना भी दी थी। इसी बीच देर रात दोनों के रेल पटरी तक पहुंचने की बात सामने आई। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ने सुनसान जगह चुनी और ट्रेन आने से पहले पटरी पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस अभी इसे सिर्फ शुरुआती आशंका मान रही है। डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हर पहलू पर जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के पहले दोनों कहां थे, किससे मिले और रात में उनकी मूवमेंट क्या रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/boy-and-girl-die-after-being-hit-by-train-in/article-52773

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.