शादी के 2 दिन बाद ससुराल पहुंचा बॉयफ्रेंड, बोला- दुल्हन मेरी गर्लफ्रेंड, मचा हंगामा

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

छत्तीसगढ़ में शादी के 2 दिन बाद युवती के बॉयफ्रेंड ने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया। दूल्हे ने तलाक मांगा, रिसेप्शन रद्द, मामला थाने पहुंचा।

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शादी के महज दो दिन बाद ऐसा विवाद खड़ा हो गया जिसने पूरे इलाके में चर्चा बढ़ा दी है। यहां एक युवती के ससुराल में उसका कथित बॉयफ्रेंड अचानक पहुंच गया और हंगामा कर दिया। मनेंद्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कठौतिया गांव में हुई इस घटना ने शादी की खुशियों को विवाद में बदल दिया। युवक ने ससुराल वालों के सामने दावा किया कि दुल्हन उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों पिछले करीब तीन साल से रिलेशनशिप में थे। उसने यह भी कहा कि उसके पास दोनों के फोटो और वीडियो सबूत के तौर पर मौजूद हैं। अचानक हुए इस खुलासे से घर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और रिसेप्शन की तैयारियों के बीच ही सब कुछ बिगड़ गया। मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि पुलिस को बीच में आना पड़ा और फिर पूरे परिवार को थाने ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी नवीन कुमार की शादी 6 मई को रीति-रिवाज के साथ कोड़ा गांव की युवती अनिता से हुई थी। शादी के बाद 7 मई को विदाई हुई और दुल्हन अपने ससुराल पहुंची थी। उसी दिन परिवार रिसेप्शन की तैयारी में जुटा था, लेकिन तभी अचानक ड्राय फ्रूट्स कारोबारी मयूर अग्रवाल वहां पहुंच गया। उसने सभी के सामने दावा किया कि वह और दुल्हन लंबे समय से रिश्ते में हैं और वह उसके बिना नहीं रह सकता। उसके आरोपों ने शादी वाले घर में भारी हंगामा खड़ा कर दिया। परिवार के लोग भी इस बात से हैरान रह गए और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और तीनों दूल्हा, दुल्हन और युवकको सिटी कोतवाली ले जाया गया। देर रात करीब 2 बजे तक थाने में समझाइश चलती रही, लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका।

थाने में हुई बातचीत के दौरान दूल्हे ने साफ तौर पर कह दिया कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। उसका कहना था कि जब दुल्हन पहले से किसी और के साथ संबंध में थी तो वह उसे स्वीकार नहीं कर सकता। इसी कारण उसने तलाक की मांग भी कर दी और रिसेप्शन कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। थाने के बाहर भी दोनों पक्षों के बीच हल्की बहस की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और मामला आपसी समझाइश के लिए छोड़ दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2026 By Rohit.P

शादी के 2 दिन बाद ससुराल पहुंचा बॉयफ्रेंड, बोला- दुल्हन मेरी गर्लफ्रेंड, मचा हंगामा

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शादी के महज दो दिन बाद ऐसा विवाद खड़ा हो गया जिसने पूरे इलाके में चर्चा बढ़ा दी है। यहां एक युवती के ससुराल में उसका कथित बॉयफ्रेंड अचानक पहुंच गया और हंगामा कर दिया। मनेंद्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कठौतिया गांव में हुई इस घटना ने शादी की खुशियों को विवाद में बदल दिया। युवक ने ससुराल वालों के सामने दावा किया कि दुल्हन उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों पिछले करीब तीन साल से रिलेशनशिप में थे। उसने यह भी कहा कि उसके पास दोनों के फोटो और वीडियो सबूत के तौर पर मौजूद हैं। अचानक हुए इस खुलासे से घर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और रिसेप्शन की तैयारियों के बीच ही सब कुछ बिगड़ गया। मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि पुलिस को बीच में आना पड़ा और फिर पूरे परिवार को थाने ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी नवीन कुमार की शादी 6 मई को रीति-रिवाज के साथ कोड़ा गांव की युवती अनिता से हुई थी। शादी के बाद 7 मई को विदाई हुई और दुल्हन अपने ससुराल पहुंची थी। उसी दिन परिवार रिसेप्शन की तैयारी में जुटा था, लेकिन तभी अचानक ड्राय फ्रूट्स कारोबारी मयूर अग्रवाल वहां पहुंच गया। उसने सभी के सामने दावा किया कि वह और दुल्हन लंबे समय से रिश्ते में हैं और वह उसके बिना नहीं रह सकता। उसके आरोपों ने शादी वाले घर में भारी हंगामा खड़ा कर दिया। परिवार के लोग भी इस बात से हैरान रह गए और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और तीनों दूल्हा, दुल्हन और युवकको सिटी कोतवाली ले जाया गया। देर रात करीब 2 बजे तक थाने में समझाइश चलती रही, लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका।

थाने में हुई बातचीत के दौरान दूल्हे ने साफ तौर पर कह दिया कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। उसका कहना था कि जब दुल्हन पहले से किसी और के साथ संबंध में थी तो वह उसे स्वीकार नहीं कर सकता। इसी कारण उसने तलाक की मांग भी कर दी और रिसेप्शन कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। थाने के बाहर भी दोनों पक्षों के बीच हल्की बहस की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और मामला आपसी समझाइश के लिए छोड़ दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/boyfriend-reached-in-laws-house-2-days-after-marriage-and-said/article-53044

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.