ब्रिक्स सम्मेलन 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सांसद विजय बघेल, वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ की होगी भागीदारी

Durg, cg

अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए दुर्ग लोकसभा से सांसद विजय बघेल ब्राजील में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वे उन छह सांसदों की विशेष टीम का हिस्सा होंगे जो भारत की ओर से इस बहुप्रतीक्षित वैश्विक सम्मेलन में भाग लेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जैसे वरिष्ठ संसद सदस्य भी शामिल हैं।

सांसद बघेल ने जानकारी दी कि ब्रिक्स सम्मेलन के माध्यम से विकासशील देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूती देने, व्यापार और निवेश के नए अवसर तलाशने तथा सतत विकास के लक्ष्यों को साझा रूप से प्राप्त करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

महिलाओं, वैश्विक स्वास्थ्य और AI जैसे अहम मुद्दे होंगे चर्चा में

ब्रिक्स सम्मेलन का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें वैश्विक स्तर के विविध मुद्दों पर बहस और सुझाव रखे जाएंगे।

  • 3 जून को महिला सांसदों की बैठक और अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के अध्यक्षों की विशेष चर्चा आयोजित की जाएगी।

  • 4 जून को सम्मेलन का आधिकारिक उद्घाटन होगा, जिसमें वैश्विक स्वास्थ्य के लिए अंतर-संसदीय गठबंधन और आर्थिक विकास के नए रास्तों पर विचार होगा।

  • 5 जून को जलवायु परिवर्तन और स्थिरता पर संवाद के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

संसद प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन होंगे शामिल?

भारत की ओर से जो छह सदस्यीय संसदीय दल ब्रिक्स सम्मेलन में भाग ले रहा है, उसमें शामिल हैं:

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

  • राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

  • राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर

  • लोकसभा सांसद सहकारी बाय रेड्डी

  • लोकसभा सांसद उत्तम कुमार सिंह

  • तथा छत्तीसगढ़ से एकमात्र सांसद विजय बघेल

इस वैश्विक मंच पर भारत की नीतियों, विचारों और विकासशील देशों के साथ साझा सहयोग के एजेंडे को आगे बढ़ाने में यह प्रतिनिधिमंडल अहम भूमिका निभाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

ब्रिक्स सम्मेलन 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सांसद विजय बघेल, वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ की होगी भागीदारी

Durg, cg

वे उन छह सांसदों की विशेष टीम का हिस्सा होंगे जो भारत की ओर से इस बहुप्रतीक्षित वैश्विक सम्मेलन में भाग लेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जैसे वरिष्ठ संसद सदस्य भी शामिल हैं।

सांसद बघेल ने जानकारी दी कि ब्रिक्स सम्मेलन के माध्यम से विकासशील देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूती देने, व्यापार और निवेश के नए अवसर तलाशने तथा सतत विकास के लक्ष्यों को साझा रूप से प्राप्त करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

महिलाओं, वैश्विक स्वास्थ्य और AI जैसे अहम मुद्दे होंगे चर्चा में

ब्रिक्स सम्मेलन का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें वैश्विक स्तर के विविध मुद्दों पर बहस और सुझाव रखे जाएंगे।

  • 3 जून को महिला सांसदों की बैठक और अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के अध्यक्षों की विशेष चर्चा आयोजित की जाएगी।

  • 4 जून को सम्मेलन का आधिकारिक उद्घाटन होगा, जिसमें वैश्विक स्वास्थ्य के लिए अंतर-संसदीय गठबंधन और आर्थिक विकास के नए रास्तों पर विचार होगा।

  • 5 जून को जलवायु परिवर्तन और स्थिरता पर संवाद के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

संसद प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन होंगे शामिल?

भारत की ओर से जो छह सदस्यीय संसदीय दल ब्रिक्स सम्मेलन में भाग ले रहा है, उसमें शामिल हैं:

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

  • राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

  • राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर

  • लोकसभा सांसद सहकारी बाय रेड्डी

  • लोकसभा सांसद उत्तम कुमार सिंह

  • तथा छत्तीसगढ़ से एकमात्र सांसद विजय बघेल

इस वैश्विक मंच पर भारत की नीतियों, विचारों और विकासशील देशों के साथ साझा सहयोग के एजेंडे को आगे बढ़ाने में यह प्रतिनिधिमंडल अहम भूमिका निभाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/brics-conference-will-represent-india-in-2025-mp-vijay-baghel/article-22745

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.