- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- जमीन के नाम पर 79 लाख की ठगी: रिटायर्ड कालरी कर्मी की पत्नी से दलाल ने रजिस्ट्री के नाम पर ऐंठे रुपए...
जमीन के नाम पर 79 लाख की ठगी: रिटायर्ड कालरी कर्मी की पत्नी से दलाल ने रजिस्ट्री के नाम पर ऐंठे रुपए, ट्रैवल एजेंसी खोल ली
Surguja, CG
अंबिकापुर में एक महिला से जमीन दिलाने के नाम पर लगभग 79 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता इंदु सिंह, जो टाटा AIA में पदस्थ हैं और रिटायर्ड SECL कर्मी की पत्नी हैं, ने आरोप लगाया कि एक दलाल ने पहले जमीन दिखाकर उनसे किश्तों में रुपए वसूले और फिर रजिस्ट्री से मुकर गया। मामले में गांधीनगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एग्रीमेंट और बहानेबाजी का जाल
पीड़िता इंदु सिंह और उनके पति अजीत कुमार सिंह ने वर्ष 2017 में अंबिकापुर के आसपास फार्महाउस बनाने की योजना बनाई थी। इस दौरान उन्हें टाटा AIA के ही गणेश सिन्हा ने निकुंज गुप्ता नामक जमीन दलाल से मिलवाया। निकुंज ने उन्हें रॉयल पार्क कॉलोनी के पास जमीन दिखाकर बताया कि वह अनिल अग्रवाल के नाम पर है और उसकी बहन कैंसर से पीड़ित है, इसलिए जमीन बेचना चाहता है।
इसी झांसे में आकर दंपति ने मार्च 2019 तक 17 लाख रुपए दलाल को दे दिए। जब रजिस्ट्री की बात आई तो निकुंज ने एक नई जमीन का हवाला देते हुए फिर से रुपए मांगे। इस बार उसने टाईम आउट सिनेमा के सामने की 2.37 एकड़ जमीन के सौदे का दावा किया।
बढ़ती मांग और डर का फायदा
एग्रीमेंट कराने के बाद निकुंज ने इंदु सिंह पर दबाव बनाना शुरू किया कि जमीन मालिक को एक करोड़ रुपए देने होंगे, अन्यथा सौदा रद्द हो जाएगा और दिया गया पैसा डूब जाएगा। डर की वजह से इंदु सिंह ने न केवल अपनी जमा पूंजी दी, बल्कि अपने परिचितों—उमा शंकर गुप्ता, अरविंद गुप्ता और आनंद मिश्रा से भी कुल 10 लाख रुपए दिलवाए।
फर्जीवाड़े की परतें खुलीं
रजिस्ट्री लगातार टलती रही और अंततः निकुंज गुप्ता ने पीड़िता के फोन उठाना बंद कर दिया। जब इंदु सिंह को संदेह हुआ तो उन्होंने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि निकुंज ने ठगी से मिले पैसों से ट्रैवल एजेंसी शुरू की है।
धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी निकुंज गुप्ता के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए