पारिवारिक विवाद में भाई ने कर दी बड़ी बहन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mahasamund, CG

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बसना थाना क्षेत्र के आदर्श नगर वार्ड क्रमांक 15 में मंगलवार देर रात एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी सगी बड़ी बहन की लकड़ी के गुटके से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

गुस्से में भाई ने बहन के सिर पर किया हमला

मृतका की पहचान सलमा जौहरी (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी भाई सलीम उर्फ गोलू जौहरी ने रात करीब 10:30 बजे घर आकर विवाद शुरू कर दिया। बहन सलमा ने जब उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने गुस्से में आकर आंगन में रखे लकड़ी के टुकड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया।

परिजन तुरंत सलमा को बसना शासकीय अस्पताल ले गए, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

चार बहनें, एक भाई; तनाव था पुराना

परिवार की छोटी बहन सबनम जौहरी ने पुलिस को बताया कि चारों बहनें अपनी मां के साथ एक ही घर में रहती हैं, जबकि सलीम अपनी पत्नी के साथ अलग किराए के मकान में रहता था। वह अक्सर यह कहकर विवाद करता था कि परिवार उसका ध्यान नहीं रखता

मंगलवार रात भी वह इसी बात को लेकर झगड़ने आया था, और इसी दौरान यह हादसा हो गया।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

बसना थाने के प्रभारी नरेंद्र राठौर ने बताया कि हत्या का कारण पारिवारिक विवाद और गुस्से में लिया गया आवेशपूर्ण फैसला है। बहन की रिपोर्ट पर आरोपी सलीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की विधिवत जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पारिवारिक विवाद में भाई ने कर दी बड़ी बहन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mahasamund, CG

गुस्से में भाई ने बहन के सिर पर किया हमला

मृतका की पहचान सलमा जौहरी (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी भाई सलीम उर्फ गोलू जौहरी ने रात करीब 10:30 बजे घर आकर विवाद शुरू कर दिया। बहन सलमा ने जब उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने गुस्से में आकर आंगन में रखे लकड़ी के टुकड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया।

परिजन तुरंत सलमा को बसना शासकीय अस्पताल ले गए, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

चार बहनें, एक भाई; तनाव था पुराना

परिवार की छोटी बहन सबनम जौहरी ने पुलिस को बताया कि चारों बहनें अपनी मां के साथ एक ही घर में रहती हैं, जबकि सलीम अपनी पत्नी के साथ अलग किराए के मकान में रहता था। वह अक्सर यह कहकर विवाद करता था कि परिवार उसका ध्यान नहीं रखता

मंगलवार रात भी वह इसी बात को लेकर झगड़ने आया था, और इसी दौरान यह हादसा हो गया।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

बसना थाने के प्रभारी नरेंद्र राठौर ने बताया कि हत्या का कारण पारिवारिक विवाद और गुस्से में लिया गया आवेशपूर्ण फैसला है। बहन की रिपोर्ट पर आरोपी सलीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की विधिवत जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/brother-murdered-elder-sister-accused-in-family-dispute/article-24722

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.