- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सड़क हादसे में बीएसएफ जवान की मौत, ऑपरेशन सिंदूर से लौटने के दो दिन बाद हुआ हादसा
सड़क हादसे में बीएसएफ जवान की मौत, ऑपरेशन सिंदूर से लौटने के दो दिन बाद हुआ हादसा
Jashpur Nagar, CG
देश की रक्षा में तैनात रहकर हाल ही में "ऑपरेशन सिंदूर" से लौटे बीएसएफ जवान की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान कुलवंत पन्ना के रूप में हुई है, जो राजस्थान के जैसलमेर स्थित डाबला पोस्ट पर भारत-पाक सीमा की निगरानी कर रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुलवंत पन्ना कुछ ही दिन पूर्व छुट्टी पर अपने गृह ज़िले लौटा था। मंगलवार को वह स्कूटी से अपनी पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था। इस दौरान कुनकुरी थाना अंतर्गत गिनाबहार के पास उसका वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उपचार के लिए होलीक्रॉस अस्पताल, कुनकुरी में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। जवान की असमय मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
बीएसएफ जवान कुलवंत पन्ना की वीरगति ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि राष्ट्र सेवा से लौटने के बाद भी हमारे सिपाही जोखिमों से अछूते नहीं हैं। पूरे गांव और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है, और लोग नम आंखों से अपने जांबाज़ बेटे को अंतिम विदाई दे रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए