- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बस्तर: 1 करोड़ की अवैध शराब पर बुलडोजर, 30 हजार लीटर नष्ट
बस्तर: 1 करोड़ की अवैध शराब पर बुलडोजर, 30 हजार लीटर नष्ट
Jagdalpur, CG
जगदलपुर में पुलिस और प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को जिला स्तरीय मदिरा नष्टीकरण समिति ने अभियान चलाकर करीब 30,636 लीटर शराब नष्ट की, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
13 थानों से जब्त शराब पर चला बुलडोजर
यह कार्रवाई बकावंड थाना क्षेत्र के ग्राम रजनगर में की गई। इसमें जिले के 13 थानों – कोतवाली, बोधघाट, परपा, बकावंड, लोहंडीगुड़ा, बड़ांजी, कोडेनार, दरभा, भानपुरी, मारडूम, चक्रधरपुर और बुरगुम से जब्त की गई शराब शामिल थी।
देशी और विदेशी दोनों तरह की शराब नष्ट
अधिकारियों के अनुसार, कुल 4398.960 लीटर देशी शराब और 26,237.070 लीटर विदेशी शराब बुलडोजर से कुचलकर नष्ट की गई। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
मालखाने में जगह खाली हुई
एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि जब्त की गई शराब की भारी मात्रा के कारण थानों के मालखाने भर चुके थे। शराब नष्ट करने के बाद अब मालखाने में जगह उपलब्ध हो गई है, जिससे थाना संचालन और आसान होगा।
एमपी-ओडिशा से तस्करी कर लाई गई थी शराब
नष्ट की गई शराब में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश और ओडिशा से लाई गई शराब भी शामिल थी। पुलिस ने बताया कि अभी और शराब जब्त की गई है, जिसे जल्द ही नष्ट किया जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए