कोरबा में 16 लाख की जब्त शराब पर चला बुलडोजर, 9 साल की जब्ती का हुआ सफाया

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस और प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 हजार लीटर जब्त शराब को नष्ट कर दिया। करीब 16 लाख रुपए मूल्य की इस शराब को पिछले 9 वर्षों में विभिन्न थानों में दर्ज 1866 प्रकरणों के तहत जब्त किया गया था। शुक्रवार को जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की निगरानी में बुलडोजर चलाकर शराब का नष्टीकरण किया गया।

9 साल से थानों में रखी थी अवैध शराब

2014 से लेकर 2025 तक के बीच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 9910 लीटर शराब जब्त की गई थी। इनमें देसी, विदेशी और महुआ शराब शामिल थी। यह शराब लंबे समय से थानों में रखी हुई थी, जिससे जगह और साफ-सफाई को लेकर समस्याएं खड़ी हो रही थीं।

कटघोरा और पाली में सबसे ज्यादा मामले

जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाने में 346 और पाली थाने में 250 प्रकरणों में शराब जब्ती की गई थी। बाकी शराब को जिले के अन्य 21 थानों और चौकियों से इकट्ठा किया गया। सभी थानों से बोतलों और महुआ को सुरक्षित स्थल पर लाया गया, जहां बुलडोजर से शराब को नष्ट किया गया।

बोतलों पर चला बुलडोजर, महुआ को गड्ढे में डाला गया

नष्टीकरण के दौरान देसी और विदेशी शराब की बोतलों को खुले मैदान में फैलाया गया और उन पर बुलडोजर चलाकर उन्हें पूरी तरह से नष्ट किया गया। वहीं, अवैध रूप से बनी महुआ शराब को गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया, जिससे पर्यावरण पर किसी तरह का दुष्प्रभाव न पड़े।

पर्यावरण सुरक्षा और थानों की सफाई प्राथमिकता

इस पूरी कार्रवाई में जिला प्रशासन, आबकारी विभाग और पर्यावरण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि यह कदम न केवल थानों की स्वच्छता के लिए है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी जरूरी था।

852 जब्त वाहन भी हो चुके हैं नीलाम

कोरबा पुलिस इससे पहले थानों में वर्षों से रखे 852 जब्त वाहनों की नीलामी भी कर चुकी है। एसपी तिवारी ने बताया कि भविष्य में थानों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में 16 लाख की जब्त शराब पर चला बुलडोजर, 9 साल की जब्ती का हुआ सफाया

Korba, CG

9 साल से थानों में रखी थी अवैध शराब

2014 से लेकर 2025 तक के बीच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 9910 लीटर शराब जब्त की गई थी। इनमें देसी, विदेशी और महुआ शराब शामिल थी। यह शराब लंबे समय से थानों में रखी हुई थी, जिससे जगह और साफ-सफाई को लेकर समस्याएं खड़ी हो रही थीं।

कटघोरा और पाली में सबसे ज्यादा मामले

जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाने में 346 और पाली थाने में 250 प्रकरणों में शराब जब्ती की गई थी। बाकी शराब को जिले के अन्य 21 थानों और चौकियों से इकट्ठा किया गया। सभी थानों से बोतलों और महुआ को सुरक्षित स्थल पर लाया गया, जहां बुलडोजर से शराब को नष्ट किया गया।

बोतलों पर चला बुलडोजर, महुआ को गड्ढे में डाला गया

नष्टीकरण के दौरान देसी और विदेशी शराब की बोतलों को खुले मैदान में फैलाया गया और उन पर बुलडोजर चलाकर उन्हें पूरी तरह से नष्ट किया गया। वहीं, अवैध रूप से बनी महुआ शराब को गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया, जिससे पर्यावरण पर किसी तरह का दुष्प्रभाव न पड़े।

पर्यावरण सुरक्षा और थानों की सफाई प्राथमिकता

इस पूरी कार्रवाई में जिला प्रशासन, आबकारी विभाग और पर्यावरण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि यह कदम न केवल थानों की स्वच्छता के लिए है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी जरूरी था।

852 जब्त वाहन भी हो चुके हैं नीलाम

कोरबा पुलिस इससे पहले थानों में वर्षों से रखे 852 जब्त वाहनों की नीलामी भी कर चुकी है। एसपी तिवारी ने बताया कि भविष्य में थानों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bulldozer-seized-on-liquor-of-16-lakhs-in-korba-9/article-24943

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.