- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बालोद में CRPF जवानों से भरी बस पलटी, चार गंभीर घायल
बालोद में CRPF जवानों से भरी बस पलटी, चार गंभीर घायल
Balod, CG
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से बीजापुर जा रही सीआरपीएफ जवानों से भरी एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
यह दुर्घटना शिकारीटोला मोड़ के पास हुई, जो दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
बस में छुट्टी से लौट रहे 16 सीआरपीएफ जवान, एक एएसआई और अन्य यात्री सवार थे। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक जवान के हाथ में गंभीर चोट आई है। करीब 19 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।
हादसे का समय और वजह
पायल ट्रेवल्स की यह बस (क्रमांक CG 07 CJ 6003) बीजापुर के भोपालट्टनम कैंप की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात लगभग 12:15 बजे से 1:30 बजे के बीच यह बस तेज रफ्तार में शिकारीटोला मोड़ पर पहुंची और संतुलन बिगड़ने से पलट गई। चश्मदीदों का कहना है कि हादसे से पहले बस कुछ देर रुकी थी और उसके बाद रफ्तार काफी बढ़ा दी गई थी।
घायलों का इलाज जारी
घायल यात्रियों में डॉक्टर मेहुल सुराणा (32) को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया। अन्य तीन घायलों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। दल्लीराजहरा शहीद अस्पताल में लगभग 19 घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इस हादसे में जवानों और यात्रियों का सामान व मोबाइल फोन बस के नीचे दब गए।
ड्राइवर-कंडक्टर मौके से फरार
दुर्घटना के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पहुँची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
जांच में जुटी पुलिस
बस में छुट्टी से लौट रहे 16 सीआरपीएफ जवानों में एएसआई सुभाष सिंह भी शामिल थे। सभी जवान भोपालट्टनम कैंप लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए