SECL कर्मियों से भरी बस पुलिया से नीचे गिरी, ड्राइवर की मौत; 7 घायल अंबिकापुर रेफर

Surguja, CG

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब SECL भटगांव एरिया की एक अनुबंधित बस, जिसमें 16 कर्मचारी सवार थे, जरही-केरता मार्ग पर ग्राम बोझा के पास पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि 7 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात लगभग 10 बजे हुआ। बस रात्रि पाली ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों को लेकर जरही से जगन्नाथपुर (महान-3) माइंस की ओर जा रही थी। बोझा गांव के पास स्थित सुखड़ू पुलिया, जो एक संकीर्ण और मोड़ के बाद आता है, वहां तेज रफ्तार के चलते बस अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी और पलट गई।

बस के पीछे आ रहे खान प्रबंधक ने घटना को होते देखा और तुरंत सहायता के लिए रुके। उन्होंने तीन गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को अपने निजी वाहन से अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल भेजा। बाकी घायलों को भटगांव SECL अस्पताल ले जाया गया, जहां से चार अन्य कर्मचारियों को हालत गंभीर होने पर अंबिकापुर रेफर किया गया।

बस चालक का शव घंटों तक वाहन में फंसा रहा, जिसे बाद में रेस्क्यू टीम की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। SECL के जीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी देर रात तक अस्पताल में मौजूद रहे और घायलों के उपचार की निगरानी करते रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुलिया पहले भी कई हादसों की गवाह रही है, लेकिन अब तक इसका सुधार नहीं किया गया। घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

SECL कर्मियों से भरी बस पुलिया से नीचे गिरी, ड्राइवर की मौत; 7 घायल अंबिकापुर रेफर

Surguja, CG

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात लगभग 10 बजे हुआ। बस रात्रि पाली ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों को लेकर जरही से जगन्नाथपुर (महान-3) माइंस की ओर जा रही थी। बोझा गांव के पास स्थित सुखड़ू पुलिया, जो एक संकीर्ण और मोड़ के बाद आता है, वहां तेज रफ्तार के चलते बस अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी और पलट गई।

बस के पीछे आ रहे खान प्रबंधक ने घटना को होते देखा और तुरंत सहायता के लिए रुके। उन्होंने तीन गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को अपने निजी वाहन से अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल भेजा। बाकी घायलों को भटगांव SECL अस्पताल ले जाया गया, जहां से चार अन्य कर्मचारियों को हालत गंभीर होने पर अंबिकापुर रेफर किया गया।

बस चालक का शव घंटों तक वाहन में फंसा रहा, जिसे बाद में रेस्क्यू टीम की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। SECL के जीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी देर रात तक अस्पताल में मौजूद रहे और घायलों के उपचार की निगरानी करते रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुलिया पहले भी कई हादसों की गवाह रही है, लेकिन अब तक इसका सुधार नहीं किया गया। घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bus-filled-with-secl-personnel-a-driver-who-fell-down/article-25156

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.