- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- चुनाव अधिकारी पर गंभीर आरोप, हारे हुए प्रत्याशी ने की निर्वाचन शून्य करने की मांग
चुनाव अधिकारी पर गंभीर आरोप, हारे हुए प्रत्याशी ने की निर्वाचन शून्य करने की मांग
Korba, CG
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में कोरबा के कटघोरा विकासखंड में निर्वाचन को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है.
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिले के कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत विजयपुर के आश्रित ग्राम अमरपुर में निर्वाचन को लेकर गंभीर शिकायत की गई है. प्रमाण देते हुए यहां के निर्वाचन को शून्य कर दोबारा मतदान की मांग की गई है. चुनाव दल पर आरोप है कि अवैधानिक मतदान करवाते हुए सरपंच प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया है. जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखा गया है.
23 फरवरी को यहां हुआ था मतदान: आवेदनकर्ता ललिता बिंझवार ने शिकायती पत्र में कहा है कि कटघोरा के ग्राम पंचायत विजयपुर के आश्रित ग्राम अमरपुर के निर्वाचन क्रमांक 43 के सरपंच चुनाव में वह सरपंच पद की प्रत्याशी थी. उसका चुनाव चिन्ह कांच का गिलास छाप था. जबकि विपक्षी प्रत्याशी अनुसुईया कंवर थी, जिसे निर्वाचन अधिकारी ने चश्मा छाप चुनाव चिन्ह दिया. 23 फरवरी को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्राथमिक शाला अमरपुर में मतदान हो रहा था.

आवेदनकर्ता ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि इसी दौरान विपक्ष के एक व्यक्ति ने खुद को स्थानीय प्राथमिक शाला का प्रधान पाठक बताया और मतदान कक्ष में जबरदस्ती घुस गए. इसके बाद मतदान कक्ष से अधिकृत प्रत्याशियों के निर्वाचन अभिकर्ता को बाहर निकाल दिया गया. मतदान कक्ष के अंदर विजयी प्रत्याशी अनुसुईया कंवर को अवैधानिक तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए विधि विरुद्ध काम किया गया. इसकी शिकायत तुरंत निर्वाचन अभिकर्ताओं ने कटघोरा थाना में दर्ज कराई. थाना प्रभारी ने तत्काल जांच भी की गई.
हारी हुए प्रत्याशी ललिता बिंझवार ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग किया है कि निर्वाचन प्रकिया में दोषपूर्ण प्रकिया के अंर्तगत की गई कार्रवाई से विजयी अनुसुईया कंवर के निर्वाचन को शून्य घोषित करते हुए पुन: मतदान कराया जाए.
नाबालिगों से मतदान करवाने की शिकायत: शिकायत में यह भी बताया गया कि निर्वाचन केन्द्र क्रमांक 43 विजयपुर के आश्रित ग्राम के वार्ड कंमाक 6/6 के सरल क्रमांक 1171 व 1174 में विश्रांग सिंह के पुत्र के रूप में अभय कुमार व मनोज कुमार को 18-18 वर्ष उम्र का दर्शाया गया है. जबकि विश्रांग सिंह की उम्र 59 वर्ष दर्शाया गया है. चूंकि विश्राम सिंह का विवाह साल 2024 में हुआ है, इसलिए 1 वर्ष में ही 2-2 पुत्रों अभय कुमार व मनोज कुमार का जन्म होना संभव नहीं है. जबकि दोनों ने मतदान भी किया है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए