जन्माष्टमी पर गौमांस काटने का मामला: तखतपुर में 2 युवक गिरफ्तार, भारी मात्रा में गौमांस जब्त

Bilaspur, CG

जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में जन्माष्टमी के दिन गौमांस काटने और पकाने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना वार्ड क्रमांक 5 की है, जहां हिंदू संगठनों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गौमांस बरामद किया है।

ऐसे हुआ खुलासा

शनिवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 5 में दो युवक घर के अंदर गौमांस काटकर पका रहे हैं। सूचना मिलते ही कार्यकर्ता कोमल सिंह ठाकुर और आयुष ठाकुर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी

गिरफ्तार युवकों के नाम संजय खेस और शाहूल मसीह बताए गए हैं। आरोप है कि दोनों मांस बेचने की तैयारी भी कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संजय खेस के घर से भारी मात्रा में गौमांस जब्त कर लिया।

थाने के बाहर हंगामा

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन और स्थानीय लोग थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

सूत्रों के मुताबिक, संजय खेस इससे पहले भी गौमांस बेचते पकड़ा जा चुका है। उस समय भी इलाके में विरोध-प्रदर्शन हुआ था और उसे जेल भेजा गया था। अब उसी आरोपी का नाम दोबारा सामने आने से लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है।

पुलिस की कार्रवाई

तखतपुर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जन्माष्टमी पर गौमांस काटने का मामला: तखतपुर में 2 युवक गिरफ्तार, भारी मात्रा में गौमांस जब्त

Bilaspur, CG

 पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गौमांस बरामद किया है।

ऐसे हुआ खुलासा

शनिवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 5 में दो युवक घर के अंदर गौमांस काटकर पका रहे हैं। सूचना मिलते ही कार्यकर्ता कोमल सिंह ठाकुर और आयुष ठाकुर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी

गिरफ्तार युवकों के नाम संजय खेस और शाहूल मसीह बताए गए हैं। आरोप है कि दोनों मांस बेचने की तैयारी भी कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संजय खेस के घर से भारी मात्रा में गौमांस जब्त कर लिया।

थाने के बाहर हंगामा

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन और स्थानीय लोग थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

सूत्रों के मुताबिक, संजय खेस इससे पहले भी गौमांस बेचते पकड़ा जा चुका है। उस समय भी इलाके में विरोध-प्रदर्शन हुआ था और उसे जेल भेजा गया था। अब उसी आरोपी का नाम दोबारा सामने आने से लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है।

पुलिस की कार्रवाई

तखतपुर थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/case-of-cutting-beef-on-janmashtami-2-youths-arrested-in/article-30790

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.