- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- जनगणना के दौरान शिक्षक से मारपीट, शिकायत के बाद मामला दर्ज
जनगणना के दौरान शिक्षक से मारपीट, शिकायत के बाद मामला दर्ज
BILASPUR, CG
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जनगणना ड्यूटी के दौरान एक शिक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बिल्हा क्षेत्र के ग्राम घोघरा में जनगणना का काम चल रहा था। इसी दौरान शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक नेतराम पैकरा जानकारी लेने गांव पहुंचे थे। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने उनसे बहस शुरू की और देखते ही देखते हाथापाई करने लगा। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने अपना आईडी कार्ड दिखाकर समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना और दोबारा मारपीट की। इसके बाद शिक्षक पंचायत भवन पहुंचकर सरपंच को पूरी बात बता रहे थे, तभी आरोपी वहां भी पहुंच गया और फिर से विवाद करने लगा। इस दौरान शिक्षक का आईडी कार्ड और कपड़े भी फट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद शिक्षक ने पुलिस और संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी। शिकायत के आधार पर बिल्हा थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए